8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिरी मौका: सितंबर में निबटा लें ये जरूरी काम, फिर बदल जाएंगे कई नियम

सितंबर महीने में कई महत्त्वपूर्ण वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी लोग अपने जरूरी काम सितंबर माह में निबटा लें। 2000 रुपए के नोट बदलने और आधार-पैन कार्ड लिंक कराने का मौका भी सितंबर तक ही मिलेगा। तो जानिए... क्या हो रहे हैं सितंबर में बदलाव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 31 Aug 2023, 9:25 AM IST

Pan Adhar Link

सितंबर महीने में कई महत्त्वपूर्ण वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी लोग अपने जरूरी काम सितंबर माह में निबटा लें। 2000 रुपए के नोट बदलने और आधार-पैन कार्ड लिंक कराने का मौका भी सितंबर तक ही मिलेगा। तो जानिए... क्या हो रहे हैं सितंबर में बदलाव।

30 सितंबर तक बदल लें 2000 रुपए का नोट
2,000 रुपए के नोट बदलने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2023 है। ऐसे में घर पर रखे 2000 रुपए के नोट बैंक शाखा पर जाकर बदल लें। इसके बाद नुकसान उठाना पड़ सकता है।

एलपीजी सिलेंडर पर मिलेगी ₹200 की राहत
केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने का एलान किया है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले से मिल रही 200 रुपए की सब्सिडी के अलावा यह लाभ अलग से मिलेगा। ऐसे में योजना के लाभार्थियों को 400 रुपए प्रति सिलेंडर का लाभ होगा।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot की फ्री स्मार्टफोन योजना का अब तक नहीं मिला लाभ तो सरकार देगी ये गारंटी कार्ड


पैन-आधार लिंक करने का आखिरी मौका
पैन और आधार कार्ड लिंक करने का आखिरी मौका 30 सितंबर तक मिलेगा। इस दौरान अगर कोई नागरिक पैन-आधार को लिंक नहीं करता है तो एक अक्टूबर, 2023 को उसका पैन कार्ड निष्क्रय हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : एक क्लास ने बना डाला वर्ल्ड रेकॉर्ड, शिक्षा मंत्री और शिक्षा राज्यमंत्री को मिलेगा सर्टिफिकेट

डीमैट में नॉमिनेशन की प्रक्रिया 30 तक पूरी करें
डीमैट खाते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो यह काम भी 30 सितंबर, 2023 से पहले पूरा कर लेना चाहिए। बिना नॉमिनेशन वाले खाते को इसके बाद सेबी की ओर से निष्क्रिय किया जा सकता है।

मुफ्त में आधार अपडेट का मौका 14 तक
आधार कार्ड मुफ्त में अपडेट कराने की अंतिम तिथि 14 सितंबर, 2023 है। आप उक्त तारीख तक अपने आधार से जुड़े विवरण बिना शुल्क के अपडेट करवा सकते हैं।

वीकेयर स्कीम : 30 सितंबर अंतिम तिथि
एसबीआइ की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई वीकेयर स्कीम में निवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को आम लोगों की तुलना में पांच साल और उससे अधिक अवधि के लिए 7.50 फीसदी तक ब्याज मिलता है।