
Cylinder Explosion In Kasganj: कासगंज में खाना बनाते समय बड़ा हादसा हो गया गैस सिलेंडर फटने से तीन मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया घर की छत गिर गई। सूचना पत्र मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। छत गिरने से मौके पर मौजूद 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घटना में छत गिर गई है। जिसके नीचे दबकर एक किशोर की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला भूरा गांव में आज दोपहर में बड़ा हादसा हो गया। जब 14 वर्षीय प्रियांशु गैस चूल्हे में चावल बना रहा था। उसी समय अचानक सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे कमरे की छत गिर गई। मौके पर मौजूद कर प्रियांशु मलबे में दब गया।
घटना के समय प्रियांशु पुत्र शैलेंद्र यादव घर में अकेले था। जबकि शैलेंद्र यादव रिश्तेदारी में गया था और उसकी पत्नी और बेटियां बेटे खेत में काम करने के लिए गए थे। बताया जाता है प्रियांशु को भूख लगी और वह चावल बनाने के लिए गया था। चावल बनाते समय ही गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने की आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी। दो कमरों की छत ढह गई। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। मलवे से प्रियांशु को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। जिसका एक पैर कट गया था।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय थाना पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, सीओ सिटी आंचल चौहान मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना करीब 1 बजे की है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सिलेंडर फटने से छत गिर गई है। मौके पर स्थानीय थाना पुलिस भी फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के साथ पहुंच गई। जिसमें एक किशोर की मौत हुई है। आग को बुझा दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।