
Devar-Bhabhi jumped into canal: कासगंज में 21 वर्षीय युवक अपने बड़े भाई की पत्नी को लेकर भाग गया। आज सुबह दोनों के कपड़े, नगदी, सोने के जेवर, परिचय पत्र सहित अन्य वस्तुएं नहर के किनारे पड़ी मिली। मौके से निकले राहगीरों ने देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके पहले फोन करके घर वालों को बताया था कि वह जान देने के लिए जा रहे हैं। घर वालों ने खोजना शुरू किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। नहर के किनारे मिले समानों के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कोई पता नहीं चला। इस संबंध में स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि पीएसी फ्लड कंपनी और एनडीआरएफ को खोज में लगाया गया है। मामला कासगंज कोतवाली क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कासगंज के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हजारा नहर पिकनिक पॉइंट के पास लोगों को नगदी सहित परिचय पत्र, जेवर, कपड़े आदि रखे दिखाई पड़ा। आशंकाओं से भर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर के किनारे पड़े वस्तुओं का निरीक्षण किया। जिसमें कोतवाली क्षेत्र के मनौटा गांव निवासी 21 वर्षीय कृष्णकांत और उसकी भाभी प्रियंका की वस्तुएं होने की जानकारी मिली। जिसके गायब होने की खबर पुलिस को दी गई थी। इसकी जानकारी पुलिस ने कृष्णकांत के घर वालों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
कृष्णकांत के भाई बड़े भाई पंकज ने बताया कि बीते सोमवार को छोटे भाई कृष्णकांत ने फोन पर बताया था कि वह दिल्ली जा रहा है लेकिन आज सुबह उसने कहा कि जान देने के लिए जा रहे हैं। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अब उनके कपड़े अन्य सामग्री मिली है। आशंका व्यक्त की गई दोनों ने नहर में कूद कर अपनी जान दे दी। दोनों नहर के तेज बहाव में बह गए।
इस संबंध में कासगंज कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों को खोजने के लिए अभियान चलाया गया है। पीएसी फ्लड कंपनी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को लगाया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। खोजने में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।