कासगंज

दो लड़कों के साथ होटल में मिली डॉक्टर पत्नी, दरवाजा खोलते ही शर्म से पानी-पानी हो गया पति, फिर क्या हुआ?

UP Crime: यूपी के कासगंज में पति से अलग रह रही महिला डॉक्टर को दोस्ती निभानी भारी पड़ गई। दो दोस्तों के साथ पति ने उसे होटल के कमरे में आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी।
2 min read
May 10, 2024
female doctor in Kasganj

Kasganj Crime News: उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी महिला सरकारी डॉक्टर है। पिछले एक साल से उसका पति से विवाद चल रहा है। इसके चलते वह अकेली रहती है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात महिला डॉक्टर अपने दो दोस्तों के साथ होटल के कमरे में मौजूद थी। इसकी सूचना पर पति ने घरवालों के साथ मिलकर उसे होटल के कमरे से आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। इसके बाद पति ने मौके पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके चलते होटल में काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पति ने महिला डॉक्टर के खिलाफ उसे धोखा देने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कासगंज के पटियाली थानाक्षेत्र का मामला

मामला कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र का है। कासगंज के पटियाली सीओ विजय राणा ने बताया कि क्षेत्र स्थित एक होटल में महिला चिकित्सक आपत्तिजनक हाल में पकड़ी गई। वह क्षेत्र के ही एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है। उसका पति भी डॉक्टर है।

डॉक्टर पति का कहना है कि महिला डॉक्टर से उसका विवाह साल 2013 में हुआ था। एक साल पहले उसका पत्नी से विवाद हो गया। डॉक्टर का आरोप है कि उसकी डॉक्टर पत्नी के कई युवकों से नाजायज संबंध हैं। इसको लेकर समझाने और ससुराल में शिकायत करने पर उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी।

कासगंज के होटल में डॉक्टर की पिटाई करता पति और उसके दोस्तों को ले जाती पुलिस।

एक साल से अलग-अलग रहते हैं डॉक्टर दंपति

डॉक्टर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह दोनों बीते एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। बुधवार की रात पति और उसके परिजनों महिला डॉक्टर को दो युवकों के साथ होटल के कमरे में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद तीनों की पिटाई कर दी। इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। पति ने पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ विजय राणा ने बताया कि इस मामले में दो युवकों का शांति भंग में चालान किया गया है। इनमें से एक प्रेमी गाजियाबाद का रहने वाला है जबकि दूसरा बुलंदशहर का रहने वाला है।

शौचालय के अंदर दोनों युवकों के साथ आपत्तिजनक हाल में मिली डॉक्टर

डॉक्टर पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सरकारी डॉक्टर है और पिछले एक साल से अलग रह रही है। बुधवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अपने दो दोस्तों के साथ होटल गई है। इसकी सूचना पर पहुंचे पति ने जबरदस्ती होटल के कमरे का दरवाजा खोला। इस दौरान उसकी पत्नी और उसके दोनों पुरुष दोस्त कमरे के शौचालय में आपत्तिजनक हाल में मिले। सीओ विजय राणा ने बताया कि इस मामले में दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
11 May 2024 05:16 pm
Published on:
10 May 2024 06:35 pm