कासगंज

कासगंज हिंसा: चंदन गुप्ता के पिता को मिली धमकी, दुश्मनी महंगी पड़ेगी

कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन के पिता को बाइक सवार दो लोगों ने धमकी दी है।

2 min read
Feb 02, 2018
Feature image

कासगंज। गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा में मारे गए अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन का परिवार सदमे है। कासगंज हिंसा ने 22 वर्षीय बेटे को छीन लिया। अब परिवार पर खतरा मंडरा रहा है। चंदन के पिता सुशील कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनको बाइक सवार दो लोगों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


एक्शन मोड है पुलिस
बता दें कि कासगंज हिंसा पर प्रदेश की योगी सरकार बेहद गंभीर है। सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। 31 जनवरी को चंदन की हत्या का मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि आरोपी के दो सगे भाई अभी फरार है। जिनको पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इस गिरफ्तारी साथ ही चंदन के परिवार को धमकियां मिलने लगी हैं।


बाइक सवारों ने दी धमकी
चंदन के पिता सुशील कुमार के मुताबिक गुरुवार को वो घर के बाहर बैठे थे। तभी बाइक सवार दो लोग उनके पास आए और कहा कि आरोपी जेल जा रहे हैं, लेकिन बाकी लोग बाहर हैं। हमसे दुश्मनी मत लो, नहीं तो महंगी पड़ेगी। अभी सिर्फ चंदन ही मारा गया है। इस धमकी के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। सुशील कुमार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


मुख्य आरोपी समेत 121 गिरफ्तार
26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी सलीम समेत 121 लोगों को गिरफ्तार किया है। कासगंज हिंसा में अब तक आठ मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनके तहत 40 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। चंदन की हत्या के मामले में पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि सलीम के दो भाई नसीम और वसीम फरार हैं। वहीं, योगी सरकार ने कासगंज हिंसा की जांच को एसआईटी को सौंप दिया है।

Updated on:
02 Feb 2018 11:25 am
Published on:
02 Feb 2018 10:11 am