कासगंज

पुलिस अधिकारी ने युवती को बंधक बनाया, मदद के बहाने दुराचार का प्रयास

गोरखपुर की है युवती, दहेज मामले की जांच के दौरान देवरिया में हुई मुलाकात, महिला थानेदार ने लिए बयान

2 min read
May 02, 2018
rape

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में खाकी पर शर्मनाक दाग लगता नजर आ रहा है। देवरिया की एक युवती ने कासगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि उसे एक माह से बंधक बनाकर दुराचार करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर गैंस सिलेंडर से जलाकर मारने का प्रयास किया गया है। फिलहाल सदर सीओ जिले से बाहर बताये जा रहे हैं। इस मामले में सीओ के कमरे पर पहुंच कर महिला थानाध्यक्ष ने युवती के बयान दर्ज किए गए हैं।

देवरिया में हुई मुलाकात

क्षेत्राधिकारी कासगंज डॉ. अजय कुमार सिंह पर शर्मनाक आरोप लगाने वाली युवती उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है। युवती की मुलाकात सदर सीओ अजय कुमार सिंह से उस वक्त हुई जब उसकी शादी 2015 में Skकंपनी के एक मैनेजर के साथ हुई थी। युवती के पति ने उसे अतिरिक्त दहेज की खातिर छोड़ दिया था। युवती ने देवरिया में एक थाने में अपने पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। उसके जांच अधिकारी देवरिया में सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह थे। उनका देवरिया से स्थानांतरण हो गया और वह कासगंज सिटी के रूप में तैनात हैं।

क्या कहना है पीड़िता का

पीड़ित युवती से वार्ता की गई तो उसने बताया कि सीओ सिटी अजय कुमार सिंह पिछले एक माह से बंधक बनाकर रख रहे हैं। उसके साथ लगातार दुराचार करने का प्रयास कर रहे थे। जब युवती विरोध करती है, तो उसको मारपीटा जाता था। जान से मारने का प्रयास किया गया। डरी सहमी युवती अब मीडिया से अपने बचाव की गुहार लगा रही है।

महिला थानाध्यक्ष ने लिए बयान

हैरानी की बात तो यह कि जिन महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी खाकी के कंधो पर है, वही खाकी महिलाओं की आबरू लूटती नजर आ रही है। अब देखना होगा कि इस युवती की आवाज आलाधिकारियों और सीएम योगी के कानों तक पहुंचेगी या नहीं। जब इस मामले में महिला एसएचओ सरोजनी से युवती के बयान दर्ज होने के बाद पूछा गया तो कैमरे के सामने से बचती नजर आई। वे यही कहती रहीं कि कुछ भी नहीं बताया है।

ये भी पढ़ें

कासगंज में किशोरी की गोली मारकर हत्या

Published on:
02 May 2018 10:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर