
कासगंज। जिले में बदमाशों ने एक किशोरी की हत्या कर दी। शनिवार रात को किशोर अपनी मां के साथ खेत में शौच के लिए जा रही थी। तभी कुछ बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
किशोरी को लगी दो गोलियां
बदमाशों की गोली का शिकार हुई 17 वर्षीय किशोरी विमलेश कुमारी गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव नवादा की रहने वाली थी। मृतका के भाई सुनील के अनुसार विमलेश शनिवार रात में वो मां के साथ शौच के लिए घर से बाहर खेत की ओर जा रही थी। तभी बदमाशों ने विमलेश पर गोलियां बरसा दी। उसके दो गाली लगी। जिससे विमलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मां की चीख पुकार की आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए, लेकिन तब तक बदमाश मौके से भाग चुके थे।
ये भी पढ़ें- विदा कराने पहुंचे दूल्हे का खुला ऐसा राज, कि हंसते हंसते आप भी हो जाएंगे लोट पोट
रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
गोलीकांड के बाद गांव में दहशत फैल गई । ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । वारदात को किन लोगों ने अंजाम दिया है । इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल मृतक किशोरी के भाई सुनील की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Published on:
23 Apr 2018, 2:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.