2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक सवारों ने व्यापारी से किया लूट का प्रयास, बैग में रखे थे 3 लाख रुपए

रात १०.१५ बजे बाइक सवार बदमाशों ने मारा झपट्टा, लोग दौड़े तो भागे बदमाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 23 Apr 2018, 2:16 PM IST

patrika

robbery,crime,assault,police,accused,robbed,ujjain news,merchant,

उज्जैन। रविवार रात १०.१५ बजे के लगभग ग्रामीण क्षेत्रों से कलेक्शन लेकर दुकान बंद कर घर जा रहे टायर व्यापारी के साथ बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ३ लाख रुपए से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। सिंधी कॉलोनी चौराहा पर बदमाशों ने चलती एक्टिवा से व्यापारी को नीचे गिरा दिया और बैग छीनने की कोशिश की।

चिल्लाने की आवाज पर दौड़े लोग
इसी बीच गाड़ी गिरने और चिल्लाने की आवाज सुनकर बागपुरा में रहने वाले लोग चौराहे की ओर दौड़े, तो बदमाश वहां से भाग निकले। हालांकि वे रुपए से भरा बैग ले जाने में सफल नहीं हो सके।

व्यापारी को आई चोट
चलती गाड़ी से गिरने की वजह से टायर व्यापारी दिनेश लुल्ला को घुटने में चोट आई है, जिन्हें निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। इधर, माधवनगर थाना पुलिस मामले में अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सिंधी कॉलोनी और तीन बत्ती चौराहा के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहेे हैं। जिनसे बदमाशों की पहचान होने में आसानी होगी।

पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग
हालांकि अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। माधवनगर टीआई गगन बादल ने बताया कि फ्रीगंज स्थित एनके टायर संचालक दिनेश पिता नारायण दास लुल्ला (५२) निवासी सांईनाथ कॉलोनी रविवार को आसपास के गांवों से रिकवरी कर लाए थे। रात १० बजे के लगभग फ्रीगंज स्थित दुकान बंद कर और कलेक्शन लेकर घर जा रहे थे, इसी बीच सिंधी कॉलोनी चौराहा पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने चलती गाड़ी पर झपट्टा मारकर बैग छीनने की कोशिश की।

भाग निकले बदमाश
टायर व्यापारी संतुलन बिगडऩे से गिर गए। यह देख आसपास के महिला पुरुष दौड़े तो बदमाश वहां से भाग निकले। घायल टायर व्यापारी लुल्ला ने बताया कि लोग दौड़कर आए तो बदमाश भाग निकले, नहीं तो वे बैग छीन ले जाते। उन्होंने बताया कि एक बदमाश ने चेक्स का शर्ट और एक ने पीले कलर का टी शर्ट पहन रखी थी। गिरने से दिनेश लुल्ला के घुटने में गंभीर चोट आई है जिन्हें निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।