ये वाहन चोर जो चोरी की बाइक को शहर से चुरा कर अलीगढ़ जिले में बेचा करता थे। जिन बाइकों के कागजात होते थे, उन बाइकों को अपनी बता कर गिरवी रखते थे।
कासगंज। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। ये वाहन चोर जो चोरी की बाइक को शहर से चुरा कर अलीगढ़ जिले में बेचा करता थे। जिन बाइकों के कागजात होते थे, उन बाइकों को अपनी बता कर गिरवी रखते थे। इस मामले में पुलिस ने चार बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से दो चोरी की बाइक के अलावा तमंचा कारतूस बरामद किए हैं।
अन्य चोरों की तलाश
यह खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने कासगंज कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। यह चोर कासगंज शहर के मुज्जिमल, मुवीन, आकिल निवासी मोहल्ला नाथुराम, कामरान निवासी टावर बाली गली कासगंज के रहने वाले हैं जोकि कासगंज से बाइकों को चोरी कर अलीगढ़ जनपद में एक कबाड़ियों के यहां बेचा करते थे। जिन चोरी की बाइकोंं के कागजात होते थे, उन्हें अपनी बताकर अच्छे दामों में गिरवी रखा करते थे। पुलिस ने चारों युवकों की निशानदेही से दो चोरी की बाइक दो तमंचा के अलावा पांच जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं, जबकि इनका एक सरगना आकिल गली निहारियान मोहल्ला नबाब कासगंज फरार चल रहा है। पुलिस का मानना है कि आकिल को गिरफ्तार किए जाने के बाद बाइक चोर गिरोह का बड़ा खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस चारों को जेल भेजकर आकिल की तलाश में जुटी हुई है।
2. छात्र की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन
दूसरी तरफ कासगंज जिले के श्रीगणेश इंटर काॅलेज के शिक्षक द्वारा एक छात्र की पिटाई का मामला लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। इस मामले में आज बुधवार को दर्जनों छात्रों ने बाइक रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ पाल के नेतृत्व छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान बताया कि पांच जुलाई को श्रीगणेश इंटर काॅलेज के शिक्षक टीए, जाफरी ने यश अग्रवाल नाम के छात्र की बेरहमी से मारपीट कर दी। जिससे छात्र की हालत काफी खराब हो गई थी। उसका उपचार वर्तमान गंगाशील अस्पताल बरेली में चल रहा है। इसलिए मारपीट करने वाले शिक्षक खिलाफ कार्रवाई की जाये, अन्यथा एनयूएसयूआई के छात्र उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।