
कासगंज। जनपद के गांव अनंगपुर में बारात चढ़त के दौरान चचेरे भाइयों ने ही भाई की पीट पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने तहरीर पर सिढ़पुरा थाने में दो नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारे भाइयों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल गैंगवार में शामिल रहे कुख्यात पुलिस ने दबोचे
बारात चढ़त के दौरान हुआ झगड़ा
भाई का रिश्ता कलंकित करने वाली हत्या की सनसनीखेज वारदात सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव अनंगपुर की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात्रि गांव में धर्मवीर सिंह की बेटी की बारात आई हुई थी। बारात चढ़त के दौरान राजू और संजू जगेश में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया और संजू जगेश ने मिलकर राजू की पीट पीट कर हत्या कर दी। आपको बतादें कि राजू और संजू दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। राजू की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर उक्त दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- सिरफिरे युवक ने किया फेसबुक पर सुसाइड का लाइव, बचाने को दौड़े दोस्त
क्या कहना है पुलिस का
उधर हत्या के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने कहा कि अनंगपुर गांव में भाई ने ही भाई की हत्या कर दी है। इस मामले में दो नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।