2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरफिरे युवक ने किया फेसबुक पर सुसाइड का लाइव, बचाने को दौड़े दोस्त

बिहार निवासी युवक ने आगरा में किया सुसाइड, लाइव के दौरान दिखाया फंदा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 11 Jul 2018, 5:25 PM IST

live suicide

सिरफिरे युवक ने किया फेसबुक पर सुसाइड का लाइव, बचाने को दौड़े दोस्त

आगरा। बुधवार तड़के एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। लेकिन, जब उसकी मौत की छानबीन पुलिस ने की तो कुछ और ही हाथ लगा। मौत से पहले का फेसबुक लाइव वीडियो को पुलिस को मिला है। जिसमें युवक ने अपनी मौत को लाइव किया है। सुसाइड को फेसबुक पर लाइव करने के दौरान उसकी जान बचाने के लिए दोस्त जब तक पहुंचते तक तब वह सुसाइड कर चुका था। युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

बिहार निवासी आगरा में पढ़ और मजदूरी कर रहा था
बताया गया है कि थाना न्यू आगरा स्थित त्रिवेणी विहार में बिहार के जिले गया का मुन्ना कुमार रह रहा था। मुन्ना बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई और मेहनत मजदूरी कर रहा था। बुधवार तड़के मुन्ना का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इससे पहले मुन्ना ने बुधवार सुबह 4 बजे फेसबुक लाइव किया। इसमें उसने लिखा है कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, मैने सुसाइड नोट भी लिखा है, अपनी जिंदगी से परेशान हूं इसलिए सुसाइड कर रहा हूं। मेरी सुसाइड के लिए कोई दोषी नहीं है। पुलिस मेरे परिजनों को परेशान ना करे, सुसाइड के लिए मुझ पर किसी ने दबाव नहीं बनाया है।

जय हिंद, जय भारत कहते हुए लटक गया फांसी पर
जय हिंद, जय भारत कहते हुए मुन्ना फांसी के फंदे पर लटक गया लेकिन, छोड़ गया कई सवाल। मुन्ना ने सुसाइड का वीडियो अपने मोबाइल से बनाया था। मुन्ना के कमरे में शहीद क्रांतिकारियों की तस्वीरें लगी हुई थीं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता था कि वो भी क्रांतिवीर बनना चाहता होगा। फेसबुक पर मुन्ना ने सुसाइड से पहले की पोस्ट में भी कुछ ऐसी पंक्तियां लिखी जिनसे लग रहा है कि वो तनाव में था। उसने खत में लिखा है कि वो शहीद भगत सिंह से प्रेरित है और देश की सेवा करना चाहता है। इसलिए उसने तीन बार सेना में भर्ती होने की कोशिश की लेकिन, कामयाब नहीं हुआ। अपने सुसाइड लैटर में उसने लिखा कि रखा करो नजदीकियां, जिंदगी का कुछ भरोसा नहीं। फिर मत कहना चले भी गए और बताया भी नहीं।

बेईमानी के धंधे में सफेदपोशों के फंस गए करोड़ों, देहात से चला रहे काला कारोबार

फेसबुक लाइव के बाद दहशत में आए लोग
मुन्ना कुमार ने सुबह चार बजे फेसबुक लाइव किया, फेसबुक लाइव करते समय वह शर्ट नहीं पहना था, इसके बाद उसने कपडे पहने और फंदे के साथ अपने फोटो लिए, इन्हें भी फेसबुक पर डाल दिया। अपने प्रोफाइल फोटो में भी यही फोटो डाला है, इसके बाद मुन्ना कुमार ने सुसाइड कर ली। फेसबुक लाइव देखने के बाद उसके दोस्त उसे बचाने के लिए आए तब तक वह सुसाइड कर चुका था। सुसाइड के लाइव वीडियो पर मुन्ना कुमार ने टैग लिखा है आज की रात आखिरी रात। मुन्ना कुमार के लाइव वीडियो को देख लोग दहशत में आ गए।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर भारी पड़ेंगे एसएसपी अमित पाठक, दूसरा चालान कटा तो देना होगा ये जुर्माना

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश