कासगंज

डाकघर में दिनदहाड़े लूट, देखें वीडियो

हैरत की बात तो यह रही कि उप डाकघर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे, जिससे वारदात का आसानी से पता लगाया जा सके।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2019, 1:33 PM IST
loot
डाकघर में दिनदहाड़े लूट, देखें वीडियो

कासगंज। जिले में दिनदाहड़े डाकघर में लूट का मामला सामने आया है। चार नकाबपोश लुटेरे तमंचे के बल पर हजारों रूपए की नकदी लेकर फरार हो गए। सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। पूरा मामला पटियाली थाना कस्बे के उप डाकघर का है।

डाकबाबू रमेश बाबू की मानें तो दिन में चार बजे के करीबन नकाबपोश चार युवक अंदर घुसे और उन्होंने तमंचे के बल पर पूरे स्टाफ को बंधक बना लिया। लुटेरे 83 हजार रूपए की नकदी लेकर फरार हो गए। हैरत की बात तो यह रही कि उप डाकघर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे। जिससे वारदात का आसानी से पता लगाया जा सके। हालांकि दिन दहाड़े हुई वारदात की सूचना पर पटियाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।

Published on: