8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो माह की अबोध बच्ची के साथ दबंगों ने किया कुछ ऐसा जो आप सोच भी नहीं सकते…

दबंगों ने दो माह की मासूम को जोर से जमीन पर पटककर मार डाला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 18 Jun 2019, 1:19 PM IST

Demo Pic

Demo Pic

एटा। थाना मलावन में कुछ दबगों ने मासूम बच्ची को ऐसी मौत दी जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। यहां कुछ हमलावरों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर दो माह की मासूम को जमीन पर जोर से पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

घटना थाना मलावन के गांव हाड़ई की है। यहां देर रात कुछ दबंग एक घर में घुस आए और महिला समेत चार लोगों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर महिला की गोद से दो माह की बच्ची लक्ष्मी को छीनकर जोर से जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई । बच्ची की मौत के बाद दबंग भाग गए। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।