
कासगंज। देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। लेकिन, कासगंज में आजादी का जश्न मनाने वालों पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है। 15 अगस्त को हिंदूवादी संगठनों द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा की पुलिस ने इजाजत नहीं दी। कासगंज के चप्पे चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात कर दिया गया। जिले को छावनी में तब्दील कर दिया गया। तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी करने वालों को नजरबंद कर दिया गया। पुलिस ने 15 अगस्त को शहर में तिरंगा यात्रा को नहीं निकलने दिया गया। इससे पहले हिंदूसंगठन राष्ट्रीय बजरंग दल ने ऐलान किया था कि देश के हर कोने में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: संगीनों के साए में कासगंज, तिरंगा यात्रा रोकने को जबर्दस्त घेराबंदी
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: कासगंज: चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात, तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई
चंदन की मौत के बाद तिरंगा यात्रा की इजाजत निरस्त
कासगंज में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा के दौरान बवाल हुआ था, जिसमें चंदन गुप्ता नाम के एक युवक की मौत हो गई थी। चंदन की मौत के बाद जनपद में हिंसा और उग्र हो गई थी। 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने के लिए कई संगठनों ने पुलिस प्रशासन से इजाजत मांगी थी लेकिन, सभी की अपील को निरस्त कर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने जनपद में धारा 144 लागू कर दी और सख्त हिदायत दी कि इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बुधवार को शहर में तिरंगा यात्रा नहीं निकाली गई। पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: शहीद की पत्नी ने कही ऐसी बात कि आपका सीना 56 इंच का हो जाएगा, देखें वीडियो
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: जब देशभक्ति के रंग में रँगी निशत मिर्जा, देखें वीडियो