कटनी

10th-12th Result MP Board 2026: टॉप 10 में इस जिले के 5 छात्र, मेरिट लिस्ट में बनाया दबदबा

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश के इस जिले के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। हाइस्कूल में 84.42 प्रतिशत बच्चों ने मारी बाजी तो हायर सेकंडरी में 81.72 फीसदी विद्यार्थी सफल।

2 min read
Apr 15, 2026
10th-12th Result MP Board Result 2026 5 Students from This District Secure Spots in the Top 10
MP Board Result 2026 5 Students from katni Secure Spots in Top 10 (Patrika.com)

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट बुधवार दोपहर घोषित कर दिए गए। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) के द्वारा आज कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किए गए। यहां कटनी जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर हुआ है। हालांकि कक्षा 12वीं में के परीक्षा परिणाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार कक्षा दसवीं में 84.42 प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की है जबकि 2025 में 81.13% बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। कक्षा दसवीं में प्रदेश की रैंक में जिले में 11वां स्थान प्राप्त किया है।

12वीं के परिणाम में मामूली गिरावट देखी गई

इसी प्रकार कक्षा 12वीं में 81.72 प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की है प्रदेश में 27 वीं रैंक है जबकि 2025 के परिणाम में जिले में कक्षा 12वीं में 82.39% बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। इसी प्रकार प्रदेश की प्रवीण सूची में कक्षा 12वीं में एक बेटी ने स्थान बनाया है। सव्यांसांची पांडे पिता प्रवीण पांडे ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल स्लीमनाबाद ने 500 में 485 अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्रदेश में आठवां स्थान गणित संकाय में प्राप्त किया है।

कक्षा दसवीं में पांच बच्चे प्रदेश में टॉपर

इसी प्रकार कक्षा दसवीं में पांच बच्चों ने प्रदेश की प्रवीण सूची में जगह बनाई है। जानकारी के अनुसार आदित्य तिवारी पिता मनोज किड्स वे अकादमी खन्ना बंजारी ने 500 में से 493 अंक प्राप्त करते हुए सातवां स्थान, प्रतिभा पिता सोनेलाल साहू मॉडल स्कूल बड़वारा 500 में से 493 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है।

इसी प्रकार श्वेता पांडे पिता उमाशंकर पांडे नोबल हार्ट पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व प्रदेश में आठवीं रैंक, शिवानी पाठक पिता विनोद पाठक हाई स्कूल देवरा खुर्द ने कक्षा दसवीं में 500 में से 490 अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में प्रथम व दसवां स्थान प्राप्त किया है। तनवी गुप्ता पिता सत्यनारायण ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल स्लीमनाबाद में 500 में से 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम व दसवां स्थान प्राप्त किया है।

तन्वी गुप्ता
सव्य साची पांडेय

यह टॉप 10 छात्रों की लिस्ट (10वीं)

प्रतिभा सिंह सोलंकी (प्रथम) - 499 अंक
अक्षरा घोडेश्वर (दि्तीय)- 498 अंक
अभय गुप्ता (दि्तीय)- 498 अंक
योगेंद्र सिंह परमार (तृतीय) - 497 अंक
अनन्या वर्मा (तृतीय) -497 अंक
शिवम बोपचे (तृतीय)-497 अंक
अर्जुन सिंह राजपूत (तृतीय)-497 अंक
अवनीश कुमार नाई (तृतीय)-497 अंक
हिमांशी धाकड़ (तृतीय) -497 अंक
निकिता फरकासे (तृतीय)-497 अंक

Updated on:
15 Apr 2026 08:17 pm
Published on:
15 Apr 2026 02:49 pm