कटनी

फूट-फूटकर रो रहें 4 बच्चे, हृदयविदारक घटना से छिन गया ‘मां का साया’

MP News: मधयप्रदेश के कटनी जिलें से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घटना ने एक साथ चार बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया है।

2 min read
Sep 05, 2025
फूट-फूटकर रो रहें 4 बच्चे (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News:मधयप्रदेश के कटनी जिलें से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घटना ने एक साथ चार बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया। जिलें में घर में सोते समय सर्पदंश का शिकार हुई महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया है। वहीं मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें

सागर कलेक्टर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, मचा हड़कंप, ये है वजह

सर्पदंश का शिकार हुई महिला

बता दें कि, कटनी के बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुतरी में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक हृदयविदारक घटना घटित हो गई। घर में सोते समय सर्पदंश का शिकार हुई रेखा बाई फूलचंद विश्वकर्मा (40) की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 3 बजे जब रेखा बाई अपने घर में सो रही थीं, तभी अचानक सर्प ने उन्हें काट लिया। परिवार के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी होते ही उन्हें उपचार के लिए बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पहले प्राथमिक इलाज कराया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मां की मौत के बाद फूट-फूटकर रो रहें बच्चे

दुर्भाग्यपूर्ण घटना से रेखा बाई के परिवार पर गहरा संकट टूट पड़ा है। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग बिलखते परिजन को ढांढस बंधा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। घटना से जहां पूरा परिवार गमगीन है, वहीं गांवभर में मातम का माहौल है। अब सवाल यह है कि मां के साये से वंचित हो चुके इन मासूम बच्चों का भविष्य कौन संवार पाएगा।

ये भी पढ़ें

सरकारी राशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ला रही नई व्यवस्था, मिलेंगे कई फायदे

Published on:
05 Sept 2025 01:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर