कटनी

बिना मास्क लगाए शहर में घूमना पड़ा महंगा, कोरोना कर्फ्यू के नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त

कैमोर में शुक्रवार को कटनी एसपी के आदेश के बाद देर रात को अमरिया पार स्टेट बैंक एटीएम के पास आई-10 कार से बिना मास्क लगाए साथियों के साथ घूम रहे ठेकेदार अब्दुल गनी निवासी नागपुर हॉल कैमोर हाउस को उस समय महंगा पड़ गया।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2021, 12:58 PM IST
News
बिना मास्क लगाए शहर में घूमना पड़ा महंगा, कोरोना कर्फ्यू के नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में लगे कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अब पुलिस का सख्त रवैय्या नजर आने लगा है। इस संबंध में कटनी पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने शुक्रवार शाम को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक के बाद सीएम शिवराज से मिले निर्देश के मुताबिक, कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए संपूर्ण जिले में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराए जाने के आदेश जारी किये हैं। इसके बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में नजर आने लगी है।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

बिना मास्क घूमना पड़ा महंगा

लॉकडाउन का सही क्रियान्वयन कैमोर पुलिस द्वारा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कराया जा रहा है। पुलिस की मुस्तैदी के मद्देजर यहां वैसे भी दिन के समय तक सन्नाटा छाया रहता है और बहुत ही कम ऐसे अवसर मिले जब दुकानें खुली हों। इसी तारतम्य में कैमोर में शुक्रवार को कटनी एसपी के आदेश के बाद देर रात को अमरिया पार स्टेट बैंक एटीएम के पास आई-10 कार से बिना मास्क लगाए साथियों के साथ घूम रहे ठेकेदार अब्दुल गनी निवासी नागपुर हॉल कैमोर हाउस को उस समय महंगा पड़ गया।

की गई ये कार्रवाई

लॉकडाउन का पालन कराने चैकिंग व्यवस्था में जुटे कैमोर थाना प्रभारी अरविंद जैन और प्रभारी सीएमओ पृथ्वीराज सिंह ने कार को रोककर न सिर्फ 2 हजार रुपये का जुर्माना किया। साथ ही, धारा 188 भारतीय दंड विधान के तहत प्रथम सूचना पत्र भी दर्ज कर लिया है।


उल्लेखनीय है कि, जहां एक ओर कैमोर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के निर्धन एवं गरीबों को पुलिस अधीक्षक कटनी मयंक अवस्थी द्वारा चलाए जा रहे। ऑपरेशन संबल के तहत खाद्यान्न सामग्री भी वित्रित की जा रही है। आमजन पुलिस के इस कार्य की खासा सराहना की जा रही है।

Updated on:
22 May 2021, 12:58 PM IST
Published on: