
खुलासा : मोबाइल में गेम खेलने को लेकर हुआ था विवाद, छोटा भाई निकला 15 वर्षीय बहन का कातिल
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम कांटी में घर में अकेली 15 वर्षीय किशोरी पूनम की धारदार हथियार से गला रेंत कर हत्या की वारदात की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शुक्रवार को बड़वारा पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मृतिका के ही 13 वर्षीय छोटे भाई को हत्या का आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया है।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
घर के लोग गए थे खेत पर, लौटे तो कमरे में पड़ा मिला बेटी का शव
गौरतलब है कि ग्राम कांटी निवासी 15 वर्षीय पूनम प्रजापति, पिता पप्पू प्रजापति बुधवार की सुबह घर पर अकेली थी। परिवार के सभी लोग खेत गए हुए थे। जब वो खेत से लौटे तो घर के अंदर बेटी का शव पड़ा मिला। उसके गर्दन में गंभीर चोटें थीं। परिवार की ओर से तुरंत इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। बड़वारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराते हुए मामले की जांच शुरू की, जिसमें शुक्रवार को सफलता मिल गई और उसने बहन की हत्या के आरोप में उसके ही छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने किया खुलासा
बड़वारा थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि, घर में भाई-बहन अकेले थे। दोनों के बीच मोबाइल फोन चलाने को लेकर विवाद हुआ। गेम खेलने के लिए बहन मोबाइल नहीं दे रही थी, तो छोटे भाई ने उससे छीन लिया, फिर लॉक खोलने को लेकर शुरु हुई कहा सुनी में आक्रोशित छोटे भाई ने पहले बहन पर लकड़ी से हमला किया और इसके बाद हसिये से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
Published on:
22 May 2021 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
