कटनी

क्षमता से अधिक भरी थी सवारी, बाइक सवार को बचाने में बस का हुआ ये हाल…पढि़ए खबर

बहोरीबंद की घटना, चार यात्रियों को आई गंभीर चोट, साइड सोल्डर में धंसने से हुआ हादसा
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2019, 12:26 PM IST
Bus accident victim to save bike rider
बहोरीबंद में पलटी बस

कटनी. कटनी से बहोरीबंद आ रही एक यात्री बस बहोरीबंद के पास ही मोटर साइकिल को बचाने के चक्कर में साइड सोल्डर में धंसने से पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार चार लोगों को गंभीर चोट आई हैं। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार कटनी से बहोरीबंद आ रही सद्भावना ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 21 पी 1258 दोपहर को जैसे ही बहोरीबंद शराब दुकान के पास पहुंची एक मोटर साइकिल सवार को बचाते हुए चालक ने क्रासिंग ली। उसी दौरान साइड सोल्डर में बस के पहिए धंस गए और वाहन पलट गया। वाहन के पलटते ही चीख पुकार मच गई और आसपास के लोग बचाने दौड़े। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। बस में लगभग एक सैकड़ा यात्री सवार थे।

पहली झमाझम बारिश में कैसा हुआ शहर का हाल...देखिए वीडियो जिसमें रामेश्वरी पति रामदास कोल उम्र 70 वर्ष निवासी केलवारा खुर्द कटनी, रामवती पति विष्णु चौधरी 40 वर्ष निवासी कूडऩ, मोहन पिता मुन्नू कुम्हार 65 वर्ष निवासी पाकर, देववती पति राजू चौधरी 35 वर्ष, आशीष पिता राजू चौधरी 12 वर्ष निवासी कूडऩ, लोंगा बाई पति अशोक चौधरी 30 वर्ष निवासी खम्हरिया, पत्तो बाई पति गुलाब पटेल 60 वर्ष निवासी सिंहुड़ी और कंचन बाई को चोट आईं। घायलों को पुलिस ने एम्बुलेंस 108 व निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर रामेश्वरी, कंचन, मालती व पत्तो बाई को कटनी रेफर किया गया है। बहोरीबंद से स्लीमनाबाद तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है और बारिश में साइड सोल्डर पहले भर देने से आए दिन वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। घटना के बाद निर्माण एजेंसी के मनमाने तरीके से कराए जा काम को लेकर भी लोगों में आक्रोश रहा।

Published on: