1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
पहली झमाझम बारिश में कैसा हुआ शहर का हाल…देखिए वीडियो
Play video

पहली झमाझम बारिश में कैसा हुआ शहर का हाल…देखिए वीडियो

नगर निगम सीमा में सीवर लाइन के काम की खुली कलई, घरों में कैद हुए लोग, ट्रांसपोर्ट नगर व मुख्य मार्ग में धंस गई रोड
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 4 Jul 2019, 12:05 PM IST

कटनी. पहली झमाझम बारिश ने कॉलोनियों में लोगों को घरों में कैद कर दिया तो सड़क धंस जाने से नगर निगम के कराए जा रहे कामों की कलई खुल गई। सड़कों के तालाब बन जाने से लोग परेशान हुए। मंगलवार की रात से लेकर बुधवार को देर रात तक जिले भर में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। लगभग दो इंच बारिश जिले में दर्ज की गई। शहर भर में सीवर लाइन का काम करोड़ों की लागत से कराया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा बारिश के साथ ही देखने को मिला। ङ्क्षझझरी से लेकर बरगवां तक सीवर लाइन के कारण कई स्थानों पर सड़क धंस गई और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। पुरैनी के ट्रांसपोर्ट नगर में डाली गई सीवर लाइन के कारण बारिश से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया।
परिजन कर रहे थे बेटे का इंतजार, पहुंची ये खबर…देखिए वीडियो

घरों से निकलना हुआ मुश्किल, बस्ती में भरा पानी
वार्ड क्रमांक 2 की मीराधाम कॉलोनी में भी लोग घरों में कैद हो गए। यहां कराए गए सीवर लाइन के काम के दौरान पूरी सड़कों में ठेकेदार ने मिट्टी छोड़ दी थी। बारिश होते हुए गलियां दलदल बन गई और लोग घरों में कैद रहे। मजबूरी में वाहन लेकर निकले लोग फिसलकर दुर्घटना का शिकार होते रहे तो वाहन भी सड़कों में फंसते रहे। यहां पर नाला निर्माण की मांग भी निवासी करते आ रहे हैं लेकिन उसपर भी ध्यान नहीं दिया गया। जिससे पूरे क्षेत्र का पानी बस्ती की सड़कों व खाली प्लाटों में जमा हो गया।
दुगाड़ी नाला पुल में भरा पानी
मुख्य मार्ग पर कलेक्टे्रट से पहले गुणवत्ताहीन काम को लेकर चर्चा में रहा दुगाड़ी नाला पुल भी पहली तेज बारिश में तालाब बन गया। सड़क में पानी भरने से आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। दोपहर बाद निगम कर्मचारियों ने नाली बनाकर पानी की निकासी की व्यवस्था की।
12 बंगला में दलदल बनी सड़क
माधवनगर क्षेत्र के 12 बंगला कॉलोनी में नगर निगम द्वारा सड़क का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें राय कॉलोनी से 12 बंगला तक को कुछ हिस्सा छोड़ दिया गया है। बारिश के साथ ही पूरा मार्ग दलदल बन गया और लोगों का पैदल निकलना मुश्किल रहा।
यहां यातायात बेहाल, फिर भी अधिकारी नहीं कर रहे ये काम…

Mud roads in first rain
IMAGE CREDIT: patrika
Mud roads in first rain
IMAGE CREDIT: patrika

ढीमरखेड़ा में डायवर्सन बहा, बंद रहा मार्ग
ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के दशरमन से ढीमरखेड़ा तक प्रधानमंत्री सड़क योजना का कार्य कराया जा रहा है। अंतरवेद व दशरमन गांव के बीच पुलिया का काम चल रहा है और उसके लिए बनाई गई डायवर्सन रोड बारिश में बह गई। पानी का बहाव अधिक होने के कारण लगभग १६ घंटे आवागमन बाधित रहा। तहसील व जिला मुख्यालय जाने का मुख्य मार्ग होने से बसों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा तो दोपहिया चालक लंबा चक्कर काटकर निकले। लोगों ने मामले की जानकारी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को भी दी।
नगरीय निकायों के अधिकारियों पर हमले को लेकर निगम के कर्मचारियों ने इस तरह जताया आक्रोश…देखिए वीडियो
खास बातें-
– जिले में सुबह तक 111 मिमी. पहुंची औसत बारिश
– किसानों ने खेतों व नर्सरी को तैयार करने शुरू किया काम
– गर्मी व उमस से लोगों को मिली राहत
– नाले में तब्दील हुई कटनी नदी में दिखने लगा पानी
– बरगवां में ओवर ब्रिज निर्माण के चलते सड़क के दलदल बनने से परेशान रहे लोग