1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
परिजन कर रहे थे बेटे का इंतजार, पहुंची ये खबर…देखिए वीडियो
Play video

परिजन कर रहे थे बेटे का इंतजार, पहुंची ये खबर…देखिए वीडियो

खड़े ट्रक से जा टकराया दूसरा ट्रक, एक की मौत, कुठला थाना के कैलवारा कलां मुख्य मार्ग की घटना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 2 Jul 2019, 12:20 PM IST

कटनी. कटनी-मैहर मार्ग पर कुठला थाना के कैलवारा कलां मुख्य मार्ग पर सड़क पर खड़े ट्रक से दूसरा ट्रक तेज रफ्तार में पीछे से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरे ट्रक के सहायक को मामूली खरोंच आईं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार गुरुखंडी मिर्जापुर निवासी रंजीत यादव पिता लक्ष्मण यादव 29 वर्ष ट्रक चलाने काम करता था। रंजीत आसनसोल से सामग्री लेकर कटनी आ रहा था, उसका वाहन सुबह 4 बजे के लगभग जैसे ही कुठला थाना क्षेत्र के कैलवारा कलां गांव के पास पहुंचा सड़क पर खड़े दूसरे ट्रक से पीछे से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में चालक रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ट्रक के सहायक को हल्की खरोंच आई।

नगरीय निकायों के अधिकारियों पर हमले को लेकर निगम के कर्मचारियों ने इस तरह जताया आक्रोश…देखिए वीडियो

घटना की जानकारी स्थानीय जनों ने पुलिस को दी। दुर्घटना में चालक रंजीत का शव बुरी तरह से फस गया था, जिसे पुलिस ने स्थानीय जनों की मदद से मशक्कत कर बाहर निकाला और पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच में लिया है। दोपहर बाद जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों को पुलिस ने शव सौंपा।