1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां यातायात बेहाल, फिर भी अधिकारी नहीं कर रहे ये काम…

सड़कों पर उतरकर परेशानी देखने से अधिकारी कर रहे परहेज, शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने पहले एसपी, कलेक्टर करते थे निरीक्षण, निभाई जा रही औपचारिकता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 3 Jul 2019, 11:46 AM IST

traffic

झंडाबाजार रोड पर लगा जाम

कटनी. शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और लोगों को परेशानी को देखने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर उतरने से परहेज कर रहे हैं। पूर्व में यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी, कलेक्टर शहर का भ्रमण कर लगने वाले जाम से निजात दिलाने नई व्यवस्था बनाते रहे हैं लेकिन पिछले कई साल से अधिकारी शहर में सिर्फ वाहनों से घूम रहे हैं। विभागीय अधिकारी, कर्मचारी भी व्यवस्था सुधारने के नाम पर खानापूर्ति मेंं लगे हैं और लोगों को पूरे शहर में जाम से जूझना पड़ रहा है। लगभग आठ साल पूर्व पुलिस अधीक्षक रहे राजेश हिंगणकर ने कार्यकाल के दौरान लगातार पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया था। वहीं उनके बाद वर्ष 2017 में एसपी गौरव तिवारी ने यातायात सुधारने लगातार सड़कों का भ्रमण किया था। दो साल में जिले में चार एसपी बदल चुके हैं लेकिन किसी ने भी यातायात सुधारने को लेकर न तो भ्रमण किया और न ही कोई प्रयास किए गए। स्थिति यह है कि शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों में लोगों को दिनभर जाम से जूझना पड़ रहा है।
परिजन कर रहे थे बेटे का इंतजार,पहुंची ये खबर...देखिए वीडियो
एक दिन किया भ्रमण
पदस्थापना के साथ ही वर्तमान एसपी ललित शाक्यवार ने पहले दिन ही शहर का भ्रमण किया था। उसके बाद से वे भी कार्यालय से निकलकर लोगों की परेशानी देखने नहीं पहुंच पाए हैं। दूसरी ओर यातायात विभाग की कमान भी प्रभारी के भरोसे है और ऐसे में व्यवस्था बनाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।

नगरीय निकायों के अधिकारियों पर हमले को लेकर निगम के कर्मचारियों ने इस तरह जताया आक्रोश...देखिए वीडियो
इन स्थानों पर दिनभर परेशानी
- दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास
- शहर के प्रमुख सुभाष चौक में
- सिलवर टाकीज रोड
- झंडाबाजार रोड
- घंटाघर मुख्य मार्ग
- झंडाबाजार से घंटाघर
- गांधीद्वार व साधूराम हाइस्कूल मार्ग
- कोतवाली तिराहा
- झंडाबाजार से शेर चौक मार्ग
इनका कहना है...
शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। खुद भी शहर का भ्रमण किया था। शहर में कई स्थानों पर सड़कें संकरी हैं और जल्द अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे, जहां कहीं भी परेशानी आ रही है, उसको सुधारने का कार्य कराया जाएगा।
ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक