कटनी

किसानों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, ‘बिजली व्यवस्था’ में किया बदलाव

MP News: डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में बड़े पैमाने पर उद्योग और रोजगार के अवसर तैयार हो रहे हैं।

2 min read
Mar 15, 2026
CM Mohan Yadav (Photo Source - Patrika)

MP News:मध्यप्रदेश में बीते दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसान सम्मेलन में शामिल होने कटनी जिले के बरही पहुंचे। यहां क्षेत्रीय ग्रामीणों से कहा, प्रदेश सरकार किसानों को बेहतर सुविधा देने के लिए बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर रही है और अब किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें रात में खेतों में जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले किसानों को सिंचाई के लिए रात में बिजली मिलती थी, जिससे उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

अंधेरे में खेतों में काम करते समय सांप-बिच्छू जैसे खतरों का डर बना रहता था। उन्होंने कहा कि अब सरकार किसानों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है, ताकि किसान शान के साथ खेती कर सकें और उन्हें अनावश्यक जोखिम न उठाना पड़े।

ये भी पढ़ें

एमपी में ‘5 हजार’ अतिथि विद्वानों के आएंगे अच्छे दिन, लेकिन कब ? उठे सवाल

प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम

डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में बड़े पैमाने पर उद्योग और रोजगार के अवसर तैयार हो रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के माध्यम से लगभग 9 लाख करोड़ के नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। कहा कि मप्र सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में एक है और यहां बेरोजगारी दर भी राष्ट्रीय औसत से कम है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक युवा को रोजगार उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

किया गया भूमि पूजन

उन्होंने ये भी कहा कि कटनी में शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा, जिससे जिले के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत होंगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 243 करोड़ रुपए की लागत से 97 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें नए पुल, महाविद्यालय, सांदीपनि विद्यालय सहित कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की खुशहाली और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 9 लाख करोड़ रुपये के निवेश से नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही हैं, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश देश के तेजी से विकास करने वाले राज्यों में शामिल है और यहां बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है। उन्होंने बरही में वॉलीबॉल का इंडोर स्टेडियम बनाने तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल स्टेडियम निर्माण की घोषणा भी की। इसके साथ ही महानदी और उमड़ार नदी के संगम क्षेत्र में सिंचाई परियोजना और जिले में जलाशयों व नहरों के जीर्णोद्धार की योजना का भी उल्लेख किया।

ये भी पढ़ें

ईरान-अमेरिका युद्ध: अब केवल 6 दिन का बचा LPG स्टॉक, 600 रुपए बढ़कर कालाबाजारी शुरू !

Published on:
15 Mar 2026 10:53 am
Also Read
View All

अगली खबर