कटनी

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन : कलेक्टर की रोक के बावजूद हुआ आयोजन, जागरूक लोग ही उड़ा रहे थे सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

जागरूक नागरिकों ने ही उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, किया कोविड-19 गाइड लाइन का उल्लंघन।

less than 1 minute read
Apr 05, 2021
कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन : कलेक्टर की रोक के बावजूद हुआ आयोजन, जागरूक लोग ही उड़ा रहे थे सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

कटनी। समाज सेवा, मानव सुरक्षा, जन जागरूकता को लेकर अपने आप को जागरूक नागरिक होने का दावा करने वाले नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एक ऐसा ही गंभीर मामला रविवार को मध्य प्रदेश के कटनी में सामने आया है। सुभाष चौक के समीप स्थित नारायणी पाठशाला में चाणक्य ब्राह्मण महासभा के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में न सिर्फ सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया गया, बल्कि बिना मास्क लगाए लोग जमकर होली खेलते और नृत्य करते नजर आए।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन

गौर करने वाली बात तो ये है कि, ये होली मिलन समारोह उस दौरान हुआ, जब कलेक्टर प्रियंका मिश्रा द्वारा पूरी तरह से कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई है। हैरानी की बात तो ये है कि कोतवाली थाना और एसडीएम कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर ये कार्यक्रम हुआ और पुलिस प्रशासन को इस कार्यक्रम की भनक तक नहीं लगी।


जिम्मेदार खुद उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

कार्यक्रम मानव अधिकार संगठन के राजेश तिवारी एवं चाणक्य ब्राह्मण सभा के प्रमुख पप्पू दीक्षित जो कि हमेशा शांति समिति की बैठक में शामिल होते हैं। शहर हित में अपने आप को सक्रिय भूमिका निभाने का दावा करते हैं। उन्हीं के द्वारा इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कराया गया और कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई।

Published on:
05 Apr 2021 04:19 pm
Also Read
View All