कृषि उपज मंडी में बनाए गए गंगा स्व सहायता समूह धान खरीदी केंद्र में धान की खरीदी ना होने से जिले के किसान एक बार फिर भड़क उठे हैं।
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी स्थित कृषि उपज मंडी में बनाए गए गंगा स्व सहायता समूह धान खरीदी केंद्र में धान की खरीदी ना होने से जिले के किसान एक बार फिर भड़क उठे हैं। आलम ये है कि, कृषि उपज मंडी की बिक्री व्यवस्था से नाराज 30 किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
किसानों ने किया कृषि उपज मंडी कार्यालय का घेराव
कृषि उपज मंडी की व्यवस्थाओं से नाराज किसानों ने मंडी कार्यालय का घेराव कर दिया है। यहां किसान मंडी प्रबंधन के साथ साथ प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी करने लगे।
नाराज किसानों की कलेक्टर से मांग
नाराज किसानों की कलेक्टर से मांग थी कि, जल्द से जल्द मंडी की व्यवस्थाओं को किसानों के लिये सुलभ बनाया जाए, साथ ही साथ शीघ्र ही उनकी धान की तौल कराई जाए। इसके अलावा, किसानों ने कहा कि, जल्द से जल्द सर्वेयर से धान की जांच कराई जाए और फिर उसकी खरीदी सुनिश्चित की जाए। किसानों ने ये भी कहा कि, अगर जल्द से जल्द इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो, जल्द ही बड़े पैमाने पर एक बार फिर किसानों का प्रदर्शन होगा।