
अब जहरीली शराब पीने से 5 गायों की मौत, नशे में धुत होकर यहां लोगों को मार रही गाय, जानिये वजह
दतिया/ मध्य प्रदेश के मुरैना में हालही में जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि, प्रदेश के ही दतिया जिले के इंदरगढ़ में जहरीली शराब पी लेने से पांच गायों की मौत हो गई। वहीं, 20 से ज्यादा गायों ने जहरीली शराब पी ली थी, जिसके बाद पहले तो नशे में गायों ने लोगों को मारना शुरु कर दिया। फिर इनमें 5 गायों की मौत हो गई, जबकि अन्य गायों की हालत गंभीर हो गई है।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
ये था मामला
घटना के विरोध में भांडेर रोड पर लोगों ने चक्काजाम करके विरोध प्रदर्शन भी शुरु कर दिया है। खास बात ये है कि, इस विरोध में कांग्रेस और भाजपाई दोनों ही एक साथ शामिल हुए हैं और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने भांडेर रोड स्थित कंजर डेरा पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब और सड़ा हुआ गुड़ जब्त किया था।
पढ़ें ये खास खबर- नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी : जीत के लिये कांग्रेस ने हायर किये जादूगर
अब तक 5 गायों की मौत
विभाग द्वारा जब्त की गई शराब और सड़े हुए गुड़ को सड़क पर ही फैला दिया था, जिसे आसपास मौजूद गायों ने पी लिया। इसके बाद से ही गायों ने इलाके में तांडव शुरु कर दिया। खुले में फैलाई गई शराब पी लेने और सड़ा हुआ गुड़ खा लेने से गायों की हालत बिगड़ गई और खबर बनने तक 5 गायों की मौत हो चुकी थी।
कार्रवाई के आश्वासन के बाद शांत हुए लोग
वहीं, लोगों द्वारा विरोध करते हुए चक्काजाम करने के बाद तहसीलदार सुनील भदौरिया, एसडीओपी बड़ोनी उपेंद्र दीक्षित और इंदरगढ़ थाना प्रभारी वाय एस तोमर मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कारर्वाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए।
Published on:
16 Jan 2021, 5:41 PM IST
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.