scriptनगरीय निकाय चुनाव का रण : महिलाओं के लिये रिजर्व हुए ये पुरुष वार्ड, मैदानी तैयारी शुरु | men wards reserved for women Urban body election | Patrika News
जबलपुर

नगरीय निकाय चुनाव का रण : महिलाओं के लिये रिजर्व हुए ये पुरुष वार्ड, मैदानी तैयारी शुरु

अब ‘श्रीमति’ संभालेंगी ‘श्रीमान’ की कुर्सी।

जबलपुरJan 14, 2021 / 06:30 pm

Faiz

news

नगरीय निकाय चुनाव का रण : महिलाओं के लिये रिजर्व हुए ये पुरुष वार्ड, मैदानी तैयारी शुरु

जबलपुर/ मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव भले ही डिले हो गए हैं, फिर भी एक तरफ राजनीतिक दल अपनी तैयारियां जोर शोर से कर रही हैं वहीं, चुनाव आयोग की ओर से व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। हालांकि, सियासत में कब कौनसा अध्याय जुड़ जाए, कोई नहीं जानता। सियासी समीकरण में बदलाव इसी का नाम है। कब किरदार बदल जाएं, किसी को नहीं पता। मध्य प्रदेश के जबलपुर में नगरीय निकाय के लिए होने वाले चुनाव से पहले नजारा कुछ ऐसा ही है। वॉर्ड आरक्षण के बाद यहां स्थित 79 वार्डों में से 40 वार्ड इस बार महिला आरक्षित कर दिये हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP में 16 जनवरी से लगना शुरु होगा कोरोना वैक्सीन, CM शिवराज बोले- ये बात जरूर जान लें लोग


बैठकों से पोस्टरों तक महिलाएं संभाल रही मोर्चा

जारी आदेश के बाद जबलपुर नगर सरकार की दौड़ में अब पार्षदों की धर्मपत्नी चुनावी मैदान में नजर आ रही हैं। उन्हें आगे लाने में उनके पति भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।शहर के 79 में से 40 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं। इस सियासी उठापटक के बाद इन 40 वार्डो से महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। यही वजह है कि, पुरुष दावेदारों की ओर से अपनी पत्नियों को चुनावी मैदान में आगे किया है। पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने के लिए पत्नियां बैठकों से लेकर पोस्टरों में दिखाई देने लगी हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- खुशखबरी : इस तरह राजधानी में किया गया कोरोना वैक्सीन का स्वागत, देखें तस्वीरें


महिला सशक्तिकरण का बड़ा कदम

 

news

पत्नियों को आगे करने में भाजपा और कांग्रेस दोनो ही एक समान हैं। दोनों ही दलों के लिये महिला आधारित चुनावी रणनीति बनाई गई है। कांग्रेस का कहना है कि 40 वार्डो से महिलाओं का नेतृत्व महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा अच्छा कदम है और पार्टी अब निकाय चुनाव में जीत दिलाने वाली दावेदारों को ही मौका देगी। अब उसमें कोई गुरेज नहीं है कि अगर वे संभावित पार्षद दावेदार की पत्नियां ही ना हों। वहीं, बीजेपी की ओर से दावेदारों का कहना है कि, अगर श्रीमती जी योग्य हैं तो चुनाव लड़ने में कोई दिक्कत किसे होगी।

 

जहरीली शराब से मौत पर 3 दिन में रिपोर्ट देगी समिति – video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yo8kl

Home / Jabalpur / नगरीय निकाय चुनाव का रण : महिलाओं के लिये रिजर्व हुए ये पुरुष वार्ड, मैदानी तैयारी शुरु

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो