कटनी

कटनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल, देशभक्ति का ऐसा जोश नहीं देखा होगा

Independence Day celebration : अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने फुल ड्रेस रिहर्सल की परेड की सलामी ली। 15 अगस्त को कलेक्टर आशीष तिवारी कटनी के झिंझरी स्थित पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे।
2 min read
Aug 13, 2026
Independence Day Celebration
Independence Day Celebration (कटनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल Photo Source- Input)

Katni Full Dress Rehearsal :मध्य प्रदेश के कटनी में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को झिंझरी स्थित पुलिस ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। 15 अगस्त को इसी मैदान में होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। रिहर्सल के दौरान समारोह की सभी प्रमुख गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया गया।

फुल ड्रेस रिहर्सल में अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद वे खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण करने पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य भी इस दौरान मौजूद रहे। सशस्त्र बल द्वारा हर्ष फायर के बाद विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासित तरीके से मार्च पास्ट करते हुए अतिथि को सलामी दी।

परेड में शामिल हुए ये दल

परेड में जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड के दल शामिल हुए। परेड के बाद अधिकारियों ने विभिन्न दलों के प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया। रिहर्सल के दौरान 15 अगस्त के मुख्य समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूर्वाभ्यास किया गया।

व्यवस्थाओं को परखा

Independence Day Celebration (कटनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल Photo Source- Input)

फुल ड्रेस रिहर्सल के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली गतिविधियों का क्रमवार परीक्षण किया गया। परेड, ध्वजारोहण, सलामी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोहराया गया, ताकि मुख्य समारोह के दौरान किसी तरह की कमी न रहे।

जिले के ये अधिकारी रहे मौजूद

Independence Day Celebration (कटनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल Photo Source- Input)

रिहर्सल के अवसर पर एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम बहोरीबंद प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार नगर अजीत तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पांडे, रक्षित निरीक्षक संध्या सिंह, सहायक संचालक शिक्षा राजेश अग्रहरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Updated on:
13 Aug 2026 01:12 pm
Published on:
13 Aug 2026 01:12 pm