कटनी

इंदौर में 17 मौतों पर सियासत: BJP विधायक ने डीजे पर चलाई आरती तो कांग्रेस ने बजाया घंटा

MP News: इंदौर में दूषित पानी से मौतों का दर्द अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि राजनीति गरमा गई। कटनी में कांग्रेस घंटा बजाकर जवाब मांगती रही, तो भाजपा विधायक निवास पर डीजे, पूजा और डांस चलता रहा।

3 min read
Jan 06, 2026
bjp mla plays aarti on DJ while congress protest (फोटो- Patrika.com)

Indore contaminated water deaths: इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौत, हजारों लोगों के बीमार होने की घटना में संवदेनशीलता दिखाने की बजाय सियासत शुरू हो गई है। कटनी शहर में रविवार को गुरुनानक वार्ड स्थित विधायक संदीप जायसवाल (BJP MLA Sandeep Jaiswal) के निवास पर रविवार दोपहर अजीबोगरीब प्रदर्शन देखने को मिला। एक और जहां कांग्रेस ने घंटा बजाकर जनप्रतिनिधियों को जगाने व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई तो वहीं भाजपाइयों ने डीजे लगाकर पूजा, आरती व डांस करते दिखे। (MP News)

ये भी पढ़ें

भाजपा विधायक के गांव में पुलिस का डर खत्म, ग्रामीणों ने किया पथराव, 4 पुलिसकर्मी घायल

विधायक निवास पर विरोध करने निकले कांग्रेसी

इंदौर में दूषित पानी पीने से 17 लोगों की मौत और 600 से अधिक लोग जो जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है। हर कोई घटना से आहत है। इस घटना में मीडिया के सवाल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में रविवार को कांग्रेस मुख्यालय के निर्देश पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी घंटा बजाते हुए विधायक संदीप जायसवाल के निवास पर पहुंचे। विधायक संदीप जायसवाल को खबर लगी कि उनके निवास पर कांग्रेसी प्रदर्शन करने आ रहे हैं तो उन्होंने पदाधिकारी व समर्थकों को सूचना दी समर्थक भी एकत्रित हो गए।

विधायक ने अचानक लगावा दिया डीजे, बजाई आरती

इस दौरान विधायक निवास के बाहर डीजे लगा दिया गया। भगवान श्रीराम दरबार की तस्वीर रखकर पूजा-आरती व भजन गाए। कार्यकर्ता व समर्थकों ने नृत्य किया। एक ओर जहां कांग्रेस के पदाधिकारी इंदौर की घटना के विरोध में भाजपा विधायक संदीप जायसवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे और पुलिस उन्हें बेरिकेड्स लगाकर रोके खड़ी थी तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के लोग भजनों की धुन पर डांस करते रहे। इस दौरान दोनों ही पक्षों में अजीबो-गरीब रंग देखन को मिला।

बगैर सूचना के आए कांग्रेसी - विधायक

कांग्रेसी बगैर सूचना के घर में प्रदर्शन करने आये थे, जो उचित नहीं है। इंदौर की घटना में सरकार गंभीर है। दोषियों पर कार्रवाई हो गई है। पीड़ितों का इलाज जारी है। कांग्रेसी मंदिर का घंटा लेकर बजाते हुए पहुंचे थे. इसलिए भगवान श्रीराम का दरबार लगाया गया। वहां पर पूजा-आरती की गई। में कई बार कांग्रेसियों से बात करने के लिए गया, लेकिन वे लगातार नारेबाजी करते रहे। शहर में भी लगातार अधिकारियों से चर्चा कर एहतियात बरतने निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोगों को साफ पेयजल मिले।- संदीप जायसवाल, विधायक

कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा

शांतिपूर्ण ढंग से घंटा बजाते हुए विधायक निवास पहुंचे थे। विधायक ने सैकड़ों की तादाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बुला लिए थे। विधायक के निवास तक जाने नहीं मिला। विधायक ने बात नहीं की। विधायक के समर्थकों ने जश्न मनाया। इंदौर में कई लोगों की मौत हजारों के बीमार होने के मामला गंभीर होने पर भी मंत्री ने विवादित बयान दिया है। विधायक निवास पर डीजे लगाकर आवाज को दबाया गया। पुलिस ने विधायक से मिलने नहीं दिया गया। भाजपाई मजाक उड़ाते दिखे।
अमित शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष

इंदौर की घटना गंभीर लापरवाही का पर्याय है। इसके बाद मंत्री का बयान शर्मनाक है। हम लोग बया व घटना के विरोध में विधायक कार्यालय पर पहुंचकर बात रखने गए थे, लेकिन पुलिस ने रोका, जो कि लोकतंत्र की हत्या है। जनता की लड़ाई करने पहुंचे थे। यहां पर विधायक ने स्पीकर तेज करके बात नहीं सुनी। विधायक भाजपा के साथ व समर्थकों के साथ मिलकर हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया है। हम जनता के हित में आवाज उठाते रहेंगे। जनता के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।- रजनी वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष

इंदौर में घृणित घटना सामने आई है। क्षेत्रीय विधायकों के निवास पर प्रदर्शन किया गया है। भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर चेताया गया है कि जनप्रतिनिधी नींद से जाग जाएं और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उचित तरीके से प्रमाण कराएं। भगवान श्रीरामचंद्र सभी के आराध्य हैं, लेकिन विधायक व भाजपा के लोग श्रीराम के आड़ में जिम्मेदारी से भागते नजर आए। शहर में सीवर लाइन में घोटाला हो रहा है, आयेदिन मटमैला पानी आ रहा है। पुलिस ने भी कांग्रेस के साथ धक्कामुक्की की है। -अंशु मिश्रा, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस (MP News)

ये भी पढ़ें

23700 करोड़ में बनेगी एक्सप्रेस-वे सड़क, UP-राजस्थान की दूरी घटेगी, गांवों से ली जाएगी जमीन

Updated on:
06 Jan 2026 11:29 am
Published on:
06 Jan 2026 10:50 am
Also Read
View All

अगली खबर