कटनी

Katni Murder: अवैध संबंध से छुटकारा पाने प्रेमिका ने रात में घर बुलाया, भाईयों के साथ मिलकर की हत्या

Kota Murder Case: एमपी की कटनी पुलिस ने अंधेकत्ल का सनसनीखेज खुलासा किया है। यहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को घर बुलाया। यहां अपने भाई और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की, फिर हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए लाश एक पेड़ से लटका दी।

3 min read
May 02, 2026
अवैध संबंध के विवाद में प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या (Photo Source- Patrika)

Katni Murder : मध्य प्रदेश की कटनी पुलिस जिले में हुए अंधे कत्ल का चौंकाने वाला खुलासा किया है। यहां प्रेमिका ने अवैध संबंध के चलते हुए विवाद के बाद अपने प्रेमी की हत्या कर दी। यही नहीं, आरोपियों ने हत्याकांड को आत्महत्या दिखाने के लिए इससे भी ज्यादा खौफनाक खेल रचा और लाश को खेत के एक पेड़ पर लटका दिया। हालांकि, पुलिस ने जांच के आधार पर खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमिका और उसके साथ हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है।

आपको बता दें कि, जिले के भैंसवाही ग्राम में एक लाश पेड़ पर लटकी मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गले पर बिजली के तार से फंदा लगा था। शुरुआती तौर पर पुलिस को मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन जैसे ही इसकी गहन जांच हुई, पूरा केस ही पलट गया। मामला आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या का निकला। पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका, उसके भाई समेत दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

ये हैं जबलपुर क्रूज हादसे के जांबाज हीरो, उफनते डैम में कूदकर बचाई दर्जनभर जानें

​फांसी से नहीं, गला घोंटकर हुई थी हत्या

अवैध संबंध के विवाद में प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या (Photo Source- Input)

​इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने बताया कि, बीते 27 अप्रैल 2026 को प्रार्थी हरीश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, उसके पिता संतराम साहू ने अपने खेत की मेड़ पर लगे आम के पेड़ पर बिजली के तार से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लेकिन, यहां ​डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे केस की दिशा ही बदल दी। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की नाक पर गंभीर चोटों के निशान थे और बिजली के तार को गले में फंसाकर इतनी जोर से खींचा गया था कि, उनकी श्वासनली का छल्ला टूट गया था। हत्या की पुष्टि होते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

​अवैध संबंधों के चलते रची मौत की साजिश

​पुलिस को खूफिया तंत्रों से और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर गांव की रहने वाली पिंकी कोल को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में पिंकी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में पता चला कि, पिंकी कोल और मृतक संतराम साहू के बीच अवैध प्रेम संबंध थे जो बाद में विवाद का कारण बन गए। इसी रंजिश के चलते पिंकी ने अपने भाई और उसके दो साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड का पूरा प्लान तैयार किया।

​इस तरह दिया वारदात को अंजाम

​पुलिस के मुताबिक, योजना के तहत आरोपियों ने संतराम साहू को पहले अपने घर बुलाया और वहा बातों में उलझाकर सबसे पहले ​पिंकी ने संतराम पर ईंट से हमला किया, जिससे उसकी नाक और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। ​इसके बाद पिंकी के भाई रवि कोल और उसके साथियों इत्तू भतरा और मोनू भतरा ने बिजली के लंबे तार को संतराम के गले में फंसाकर दोनों तरफ से इतनी जोर से खींचा, कि​ दम घुटने से संतराम की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव उसी के खेत में स्थित एक पेड़ से लटका दिया।

​चारों आरोपियों को पहुंचाया जेल

​पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों मुख्य आरोपी ​पिंकी कोल (प्रेमिका), ​रवि कोल (भाई), ​इत्तू भतरा और ​मोनू भतरा ​को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें कटनी जेल भेज पहुंचा दिया गया है।

ये भी पढ़ें

भीषण गर्मी में बदला मौसम, 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 कि.मी की रफ्तार से चलेगी आंधी
Published on:
02 May 2026 02:44 pm
Also Read
View All