कटनी

अभी-अभी कटनी बस स्टैंड के पास लगी भीषण आग, दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक

Massive Fire : बस स्टैंड पास स्थित पान मसाला और नाश्ते की दुकान में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने जबतक आग पर काबू पाया, दोनों दुकानें जलकर खाक हो चुकी थीं। शुरुआती आकलन के हिसाब से आगजनी में 7 से 8 लाख का नुकसान हुआ है।

less than 1 minute read
Feb 07, 2026
कटनी बस स्टैंड के पास लगी भीषण आग (photo Source- Patrika)

Massive Fire :मध्य प्रदेश के कटनी शहर के बस स्टैंड इलाके में शनिवार की सुबह आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। सुबह लगभग 5:40 बजे पब्लिक द्वारा सूचना दी गई कि बस स्टैंड पुलिस चौकी अंतर्गत बस स्टैंड परिसर में स्थित एक पान मसाले की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को तत्काल अवगत कराया गया, जिसके बाद एक फायर वाहन एवं फायर टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिससे दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। जानकारी के अनुसार, ये आग दीपक श्रीवास्तव की पान मसाले की दुकान में लगी थी जो देखते ही देखते पास स्थित चाय-नाश्ते की दुकान तक फैल गई।

ये भी पढ़ें

एमपी में अगले 4 दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट, भोपाल समेत इन जिलों में लुढ़केगा पारा

7 से 8 लाख के नुकसान की आशंका

चाय-नाश्ते की दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फ्रिज, हीटर और अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, दुकान संचालक को लगभग 7 से 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सौभाग्यवश घटना के समय दुकानें बंद थीं, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच जा रही है। मौके पर पुलिस व फायर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Published on:
07 Feb 2026 09:32 am
Also Read
View All

अगली खबर