कटनी

एमपी के 10 जिलों में होगी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, सीएम का बड़ा ऐलान

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कटनी में ऐलान किया है कि 10 जिलों में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Mar 02, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव रविवार को संवाद कार्यक्रम में शामिल होने कटनी पहुंचे। जहां उन्होंने 10 अलग-अलग जिलों में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन करने का ऐलान कर दिया। औद्योगिक निवेश की दृष्टि से संभावनाओं वाला जिला है। कटनी में उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने से रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर सृजित होंगे। ऐसे में कटनी मे आगामी दो-तीन माह में मिनरल और फूड प्रोसेसिंग के संबंध में इंडस्ट्री कान्क्लेव आयोजित की जायेगी।

आगे उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत सबसे पहले इंदौर से आई.टी, सेमीकंडक्टर व आर्टिफीशियल इंजीनियरिंग पर केन्द्रित इंडस्ट्री कान्क्लेव और फिर उज्जैन में पर्यटन विशेषकर धार्मिक पर्यटन और फूड प्रोसेसिंग के मद्देनजर इंड्रस्ट्रीज कान्क्लेव का आयोजन किया जाएगा।

माइनिंग और मिनरल्स की संभावनाएं


मुख्यमंत्री ने कहा कि कटनी मे माईनिंग एवं मिनरल्स, फूड प्रोसेसिंग, चूना उद्योग, मार्बल उद्योग, के नजरिये से औद्योगिक विकास की असीम संभावनाएं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गो की बेहतरी के लिए कदम से कदम मिलाकर चल रही है। मध्यप्रदेश में औद्योागिक निवेश के नजरिए से सभी प्रकार की अनुकूलता है। राज्य में अलग- अलग प्रकार की प्रतिभा परिस्थिति व संभावना है। इसके मद्देनजर मध्यप्रदेश अपने रणनीतिक प्रयासों से औद्योगिक विकास के नये युग की ओर अग्रसर है।


डॉ मोहन यादव ने जनसंवाद के दौरान उद्योगपतियों से पूछा कि कटनी में सबसे पहला कारखाना, उद्योग कब स्थापित हुआ इस पर उद्योगपतियों ने बताया कि वर्ष 1914 में कटनी में ए.सी.सी प्लांट की स्थापना हुई थी तथा 1966 में औद्योगिक क्षेत्र बरगवां का गठन किया गया था।

Updated on:
02 Mar 2025 08:40 pm
Published on:
02 Mar 2025 08:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर