कटनी

विशेष सम्मिलन की मियाद पूरी, पार्षदों ने निगम अध्यक्ष को कराया रिमाइंडर, पनप रहा है पार्षदों

अब आयुक्त को 14 दिनों में बुलानी होगी परिषद की बैठक, वार्डों के विकास कार्य, बजट आवंटन और निगम की कार्यशैली को लेकर आक्रोशित हैं पार्षद

2 min read
Mar 11, 2026
nagar nigam parshad

कटनी. नगर विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दे प्रभावित होने के कारण शहर के पार्षद परेशान हैं। 23 फरवरी को नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक को पत्र सौंपकर नगर पालिक निगम का विशेष सम्मिलन बुलाने मांग रखी थी। एक तिहाई पार्षदों की मांग होने के कारण अध्यक्ष को 14 दिवस के अंदर बैठक बुलानी थी। बैठक की मियाद 10 मार्च को पूरी हो गई है, लेकिन बैठक नहीं हुई। मनमानी को लेकर पार्षदों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को फिर पार्षद निगम अध्यक्ष के कक्ष में पहुंचे और बैठक न होने का कारण पूछा। इस पर अध्यक्ष ने अफसरों के द्वारा फाइल की प्रक्रिया पूरी न होने की बात कही।
पार्षदों ने मप्र नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 30 के अंतर्गत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए निगम अध्यक्ष को औपचारिक मांगपत्र सौंपा था, जिसपर अबतक बात नहीं बनी। अब 14 दिवस के अंदर आयुक्त को परिषद की बैठक बुलानी होगी। पार्षदों का कहना है कि निर्माण एवं विकास से संबंधित कई स्वीकृत कार्य ऐसे हैं, जिन पर बजट आवंटन और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बावजूद कार्यदिशा एवं कार्यादेश जारी नहीं किए गए हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अब पार्षदों के पास फोन जा रहे हैं कि वे विशेष सम्मिलन बुलाने का पत्र वापस ले लें, उनके वार्ड में विकास कार्य कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर नदारद, घंटों इंतजार करते रहे मरीज, सामने आई यह गंभीर लापरवाही

पार्षदों ने बताई थी यह समस्या

पार्षदों ने पत्र में बताया था कि वार्डों में निर्माण एवं विकास के स्वीकृत कार्यों पर बजट आवंटन और कार्यवाही पूर्ण कर कार्यादेश जारी करने पर चर्चा, वार्डों में निर्माण एवं विकास के स्वीकृत एवं बजट आवंटित कार्यों पर कार्यवाही पूर्ण कर कार्यादेश जारी करने पर चर्चा, वार्डों में निर्माण एवं विकास के स्वीकृत एवं लंबित कार्यों पर कार्यवाही पूर्ण कर कार्यादेश जारी करने पर चर्चा, वार्डों में निर्माण एवं विकास कार्यों की स्वीकृति और कार्यवाही पूर्ण कर कार्यादेश जारी करने पर चर्चा, निगम सम्मिलनों में लिए गए निर्णय, पारित प्रस्तावों के क्रियान्वन एवं किए गए कथनों की पूर्ति और आसंदी से दिये गए निर्देशों के पालन पर चर्चा, नगर पालिक निगम कटनी की कार्यशैली पर चर्चा कराने की बात रखी है।

इन पार्षदों ने सौंपा था ज्ञापन

नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक को 23 फरवरी को 18 पार्षदों ने पत्र सौंपकर विशेष सम्मिलन बुलाने मांग रखी थी। इस दौरान पार्षद शीला सोनी, विनोद यादव, श्याम पंजवानी, अवकाश जायसवाल, राजेश भास्कर, सरला मिश्रा, शशिकांत तिवारी, सचिन कुमार बहरे, सुशीला कोल, सुमित्रा रावत, प्रभा गुप्ता, लव साहू, सुखदेव चौधरी, गोविंद चावला, खुशबू सोनी, वंदना यादव, ओमप्रकाश सोनी आदि मौजूद रहे।

वर्जन

नगर निगम का विशेष सम्मिलन बुलाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वार्डों में विकास कार्य जारी हैं।

तपस्या परिहार, आयुक्त नगर निगम।

ये भी पढ़ें

बेपटरी मालगाड़ी ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दूसरे दिन भी पटरी दुरुस्त करने में जुटा रहा रेलवे, हजारों यात्री परेशान

Published on:
11 Mar 2026 10:40 am
Also Read
View All

अगली खबर