कटनी

होने वाली ससुराल आये युवक की नृशंस हत्या!, गांव में सनसनी

रीठी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में संदिग्ध हालात में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
Murder of a young man in his in-laws' house

कटनी. रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में होने वाली ससुराल पहुंचे एक युवक की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक बुधवार सुबह मृत अवस्था में मिला, जिससे पूरे गांव में हडक़ंप मच गया। सूचना पर रीठी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुनील आदिवासी (20) निवासी पड़वार थाना विजयराघवगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खम्हरिया गांव में उसकी शादी होने वाली थी। इसी सिलसिले में वह मंगलवार रात ससुराल पहुंचा था, लेकिन बुधवार सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

ये भी पढ़ें

बोर्ड इम्तिहान: कक्षा 12वीं 12187 परीक्षार्थी हल कर रहे अंग्रेजी का पेपर, कई केंद्रों में तीसरी आंख की पहरेदारी

ग्रामीणों ने दी सूचना


ग्रामीणों ने डायल-112 पर सूचना दी कि गांव में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि मृतक के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से युवती किसी प्रकार की जानकारी देने से बच रही है। रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को शाम करीब 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी लाया गया, जहां बीएमओ डॉ. मृगेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा, जो अब गुरुवार को होगा। बताया गया है कि घटना के समय युवती घर पर अकेली थी, जबकि उसके परिजन मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों व आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें

जिला अस्पताल में इलाज ठप: ओपीडी से डॉक्टर नदारद, कतार में लगकर मजबूर मरीज घंटों करते रहे इंतजार

Updated on:
12 Feb 2026 12:27 pm
Published on:
12 Feb 2026 12:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर