कटनी

नगर निगम परिषद की बैठक का जारी हुआ एजेंडा, सम्मिलन को लेकर संशय, मचा घमासान

nagar nigam meeting in katni
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2024, 8:37 PM IST
nagar nigam meeting in katni
nagar nigam meeting in katni

परिषद बैठक: जगन्नाथ चौक सडक़ व कॉम्पलैक्स की नीलामी रहेगा मुद्दा

कटनी. नगरपालिक निगम परिषद की बैठक 16 जुलाई के बाद लगभग 5 माह बाद होने जा रही है। सामान्य सम्मिलन 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से निगम सभाकक्ष में आयोजित किया जाना तय किया गया। सम्मिलन के कामकाज की कार्य सूची जारी कर दी गई है। बैठक की सूचना व एजेंडा जारी होने के बाद ही नगर निगम में घमासान मच गया है। बैठक को लेकर असमंजस की स्थिति आ बनी है। नगर सरकार व अफसर घिरने वाले हैं। दूसरी ओर आयुक्त के अवकाश पर जाने की चर्चाएं सुर्खियों में हैं। ऐसे में बिना आयुक्त बैठक बेनतीजा होगी अब यह तय नहीं हो पा रहा है कि बैठक कराई जाए या कि फिर डेट बढ़ाई जाए।
परिषद की बैठक में प्रस्ताव कमांक एक में जैव विविधता प्रबंधन समिति गठन के संबंध में चर्चा, प्रस्ताव कमांक 2 में जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सडक़ चौड़ीकरण के संबध में व प्रस्ताव क्रमांक 3 योजना कमांक 6 नगर सुधार न्यास के अंतर्गत झिंझरी कलेक्टर कार्यालय के सामने नवनिर्मित काम्प्लेक्स में दुकान, हाल की नीलामी के संबंध में चर्चा होगी। इस दौरान पत्र व्यवहार के संबंध में भी जानकारी निगम सचिव द्वारा दी जाएगी। बता दें कि परिषद की बैठक महापौर की सहमति से अध्यक्ष द्वारा तय की जाती है।

पार्षदों के प्रश्नों के दिए जाएंगे उत्तर
बैठक में वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन के 1 जनवरी 20 से 31 मई 2024 तक अवैध निर्माण, बिना अनुमति निर्माण एवं अनुमति विपरीत निर्माण व अतिक्रमण के मामले में जारी नोटिस के संबंध में, 1 जनवरी 21 से 15 जून तक की अवधि में स्वास्थ्य स्टोर एवं मुख्य स्टोर द्वारा क्रय की गई समस्त खरीदी के संबध में, राजेश भास्कर सामान्य प्रशासन विभाग की समिति के सम्मिलन और निर्णयों का निर्धारण, नगर में सडक़, प्रकाश की व्यवस्था एवं सामग्री का क्रय, पार्षद कार्यालय के विभाग, शाखाओं में कार्यरत अधिकरी, कर्मचारियों एवं संसाधनों की उपलब्धता, विनोद लाला यादव पार्षद द्वारा स्वच्छता कार्य के लिए क्रय की गई गई सामग्री, उपकरण एवं वाहन, नगर में प्रचलित सीवर कार्य, सचिन कुमार बहरे घंटाघर से जगन्नाथ चौक तक सडक़ एवं अन्य निर्माण कार्य, रेखा तिवारी निर्माण एवं विकास के कार्य की समीक्षा, ओमप्रकाश सोनी निगम सम्मिलन का संयोजन और पारित निर्णयों का कियान्वन एवं पालन के संबंध में प्रश्र किए गए हैं।

वर्जन
3 दिसंबर से 6 दिसंबर तक अवकाश पर जा रहा हूं। इसी बीच परिषद की बैठक हो रही है। बैठक कॉल अध्यक्ष द्वारा की गई है। निर्णय उन्हीं को लेना है। यदि रहेंगे तो बैठक में शामिल हो जाएंगे। बैठक में प्रश्नाधीन विषय को स्पष्ट किया जाएगा। बैठक में जो प्रस्ताव सामने आएंगे उनको पूरा कराया जाएगा। बैठक में अधिकार उपायुक्त को दिए जाएंगे।
नीलेश दुबे, आयुक्त नगर निगम।

Updated on:
1 Dec 2024, 8:37 PM IST
Published on: