3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले की 180 मिनी आंगनबाड़ी होंगी अपग्रेड, कार्यकर्ता को मिलेगा फायदा

180 mini Anganwadis will be upgraded
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 29 Nov 2024, 8:11 AM IST

180 mini Anganwadis will be upgraded

180 mini Anganwadis will be upgraded

केंद्रों में नई सहायिकाओं की होगी भर्ती, वेतन में होगी बढ़ोत्तरी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगाई जानकारी

कटनी/ढीमरखेड़ा. कटनी जिले की मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली को सुधारने और कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत जिले की 180 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को अपग्रेड कर नियमित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाया जाएगा। इसके साथ ही, इन केंद्रों में सहायिकाओं की भी नियुक्ति की जाएगी। इस योजना में ढीमरखेड़ा परियोजना की 35, बड़वारा 33, बहोरीबंद 14, कटनी शहरी 12, मुड़वारा 30, रीठी 30 व विजयराघवगढ़ की 26 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र अपग्रेड हो जाएंगे।
मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में पहले से सहायिकाएं नियुक्त नहीं थीं, जिससे कार्यकर्ताओं को सभी कार्य अकेले संभालने पड़ते थे। हालांकि, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समान जिम्मेदारियां निभानी पड़ती थीं, लेकिन वेतन काफी कम मिलता था। लंबे समय से मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नियमितीकरण और वेतन बढ़ोत्तरी की मांग चल रही है।

विभाग उठा रही सुधार के लिए कदम
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन्हें अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा आवश्यक पहल शुरू कर दी गई है। इस अपग्रेडेशन प्रक्रिया के तहत कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ जाएगा और केंद्रों में सहायिकाओं की नियुक्ति की जाएगी। ढीमरखेड़ा परियोजना अधिकारी आरती यादव ने बताया कि परियोजना के तहत 35 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं की भर्ती के लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जैसे ही शासन से आदेश प्राप्त होंगे, भर्ती और अपग्रेडेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


पुलिस लाइन में चोरों ने की नाइट गस्त, पांच मकानों के तोड़े ताले, जेवर सहित नकद पार

नए कदम से मिलेंगी ये सुविधाएं
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दर्जा मिलेगा, कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ेगा, केंद्रों में सहायिकाओं की नियुक्ति से काम का दबाव कम होगा, केंद्रों की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और व्यवस्थित होगी, 180 महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। अपग्रेडेशन के बाद कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं दोनों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह कदम न केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जीवन में सुधार लाएगा, बल्कि बाल विकास परियोजनाओं को भी अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगा।

वर्जन
जिले में कुल 180 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र हैं। मिनी कार्यकर्ताओं को फुल कार्यकर्ता कर दिया जाएगा व सहायिकाओं की भर्ती के लिए विभाग ने रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। हालांकि, फिलहाल आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं, लेकिन अपग्रेडेशन की तैयारी जारी है। विभाग में वीसी के माध्यम से चर्चा हुई है। अभी इस संबंध में आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। मिनी केंद्र फुल केंद्र कहलाएंगे।
नयन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी।