
'एक बाइक पर कभी 9 सवार देखे हैं? (Photo Source- Video Screenshot)
Traffic Rules Flout :मध्य प्रदेश के कटनी जिले में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि, एक युवक मोटरसाइकिल पर महिलाओं और बच्चों समेत 9 लोगों को न सिर्फ बाइक पर बैठाता है, बल्कि बेखौफ शख्स एक साथ इतनी जानों से खिलवाड़ करते हुए उन्हें अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले जाता है।
ये नजारा न सिर्फ यातायात नियमों की खुली धज्जियां उड़ा रहा है, बल्कि खुद के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों की जान को गंभीर खतरे में डालता भी दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस लापरवाह बाइक चालक पर जानबूझकर दूसरों की जान खतरे में डालने के आरोप लगा रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस भी हरकत में आ गई है। ट्रैफिक थाना प्रभारी राहुल पांडेय ने बताया कि, वीडियो को बेहद खतरनाक और यातायात नियमों के खिलाफ है। 'सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बेहद खतरनाक है और यातायात नियमों के खिलाफ है। संबंधित वाहन चालक की पहचान कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
Updated on:
02 Mar 2026 08:41 am
Published on:
02 Mar 2026 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
