कटनी

पत्रिका हरियाली से खुशहाली अभियान-यहां 45 एकड़ भूमि पर होगा ये काम…पढि़ए खबर

गड्ढे बनाने का पूरा हुआ काम, बैठक में बनाई रूपरेखा, जागृति पार्क के फेस-3 में अलग-अलग किस्म के रोपे जाएंगे पौधे
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2019, 9:28 PM IST
Plants will be planted in 45 acres
Plants will be planted in 45 acres

कटनी. माधवनगर की पहाडिय़ां जल्द ही हरी-भरी नजर आएंगी। इसको लेकर वृहद स्तर पर पौधरोपण को लेकर जागृति पार्क के फेस-३ में तैयारी प्रारंभ हो गई है। पत्रिका हरियाली से खुशहाली अभियान से प्रेरित होकर पिछले साल माधवनगर के जागृति पार्क के फेस-2 में 22 सौ पौधों का रोपण कर उनका संरक्षण किया गया था, जो तैयार हो गए हैं। इस साल पर्यावरण संधारण समिति, जागृति संस्था ने समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से 5 हजार से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया है और इसको लेकर रविवार को 45 एकड़ की पहाड़ी में पौधे लगाने के लिए गड्ढे बनाने का कार्य पूरा किया गया। साथ ही विभिन्न नर्सरी से अलग-अलग किस्म के पांच हजार पौधे मंगाए गए हैं, जिनको रोपने का अभियान 7 जुलाई से प्रारंभ होगा।

पत्रिका अमृतं जलम् अभियान- शहर की जीवनदायिनी को जीवन देने जुटे लोग...देखिए वीडियो
पौधरोपण अभियान की रूपरेखा बनाने को लेकर रविवार को पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पौधे रोपने, उनके संरक्षण, पानी व सुरक्षा को लेकर इंतजाम करने पर चर्चा की गई और संस्थाओं ने सहयोग करने का आश्वासन दिया। जागृति संस्था अध्यक्ष डॉ. संजय निगम ने पौधरोपण की तैयारी के संंबंध में लोगों को जानकारी दी और आगामी कार्यक्रमों के विषय में बताया। बैठक में पर्यावरण संधारण समिति, जागृति संस्था, होप ग्रुप, नेक कदम, जायंट्स मार्बल सिटी, थोक पशु आहार संघ, प्राइवेट स्कूल संघ के सदस्यों के साथ समाजसेवी मौजूद थे।

Published on: