1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
पत्रिका अमृतं जलम् अभियान- शहर की जीवनदायिनी को जीवन देने जुटे लोग…देखिए वीडियो
Play video

पत्रिका अमृतं जलम् अभियान- शहर की जीवनदायिनी को जीवन देने जुटे लोग…देखिए वीडियो

कटनी नदी के मोहन घाट में किया श्रमदान, दो माह से जारी अभियान का हुआ समापन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 30 Jun 2019, 9:10 PM IST

कटनी. शहर की जीवनदायिनी कटनी नदी बारिश से पूर्व कचरा मुक्त हो और लोग जल को प्रदूषित न करें, इसको लेकर चलाए जा रहे पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान का रविवार को मोहन घाट में समापन किया गया। अंतिम दिन सुबह से मोहन घाट पहुंचे समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों, छात्रों और आमजनों ने घाट में जमा कचरे को हटाने श्रमदान किया। लोगों द्वारा विसर्जित की गई प्रतिमाओं, पूजन सामग्री के साथ पॉलीथिन को घाट से हटाने लोगों ने पसीना बहाया। पत्रिका द्वारा दो माह से शहर के अलग-अलग नदी घाटों में सफाई अभियान चलाया जा रहा था। सिमरौर नदी के बाबाघाट, कटनी नदी के गाटरघाट के बाद मोहन घाट में चले अभियान का रविवार को समापन हुआ।
मानव श्रंखला बनाकर हटाया कचरा
सुबह 6 बजे से नदी घाट पहुंचकर लोगों ने श्रमदान किया। जिसमें नदी में जमा कचरे को हटाने के साथ ही मानव श्रंखला बनाकर उसे घाट तक पहुंचाया गया। जहां से नगर निगम की मदद से कचरे को पडऱवारा भेजा गया।
पत्रिका के अभियान की सराहना
शहर में पिछले दो माह से चलाए जा रहे नदी सफाई अभियान समापन पर लोगों ने पत्रिका के अभियान की सराहना की। सीटीआइ कैलाशचंद्र रजक ने कहा कि इस तरह के अभियान से लोगों में जागरुकता आएगी और नदी में विसर्जन करने से पहले लोग एक बार विचार अवश्य करेंगे। समाजसेवी गीता पाठक ने पत्रिका के सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की सराहना की। सीटीआइ रजक ने लोगों को नदी, तालाबों व जलस्त्रोतों व जल संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही नदियों, तालाबों में लोग पूजन सामग्री का विसर्जन न करें, इसको लेकर जागरुक करने का भी संकल्प दिलाया।
नजदीक से गुजरते रहे लोग, प्रणय लीला में मग्न रहा जहरीले सांपों का जोड़ा…देखिए वीडियो

Trash removed from Mohan Ghat
IMAGE CREDIT: patrika

इन संस्थाओं ने किया सहयोग
अभियान में मां जालपा परमार्थ सेवा समिति, जायंट्स सहेली ग्रुप, जिला ब्राह्मण समाज, काव्या फाउंडेशन, पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण समिति, अजाक विकास संघ, माधवनगर युवा विकास संघर्ष समिति, महाकाल सरकार सेवा समिति सहित अन्य संगठनों के सदस्य शामिल थे।
ये रहे मौजूद
इस दौरान अधिवक्ता सुजीत द्विवेदी, पार्षद साक्षी गोपाल साहू, कल्पना दुबे, पीके महार, नीरा सेठिया, संतोष सेठिया, कृष्णा सेठिया, कान्हा सेठिया, भरत टेकचंदानी, राजेश ताम्रकार, अंकित बिलैया, प्रशांत विश्वकर्मा, श्रद्धा पृथ्यानी, दीपक लोकचंदानी, कपिल चौदहा, अविनाश मिश्रा, पप्पू गर्ग, शेखर महतेले, प्रशांत बहरे, प्रदीप द्विवेदी, अधिवक्ता अमित शुक्ला, शिवानी साहू, ध्रुव साहू सहित अन्य जन मौजूद थे।