कटनी

वीर पुलिसकर्मियों को सलाम, कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए 27 जवान

वर्ष 2000 से अब तक जिले में 27 आरक्षक व प्रधान आरक्षकों को मिला शहीद का दर्जा, शहीद दिवस पर किए जाते हैं नमन

2 min read
Jan 27, 2026
Police Personnel Die on Duty

कटनी. देशभक्ति और जनसेवा का संकल्प लेकर पुलिस सेवा में तैनात जिले के वीर जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। वर्ष 2000 से अब तक कटनी जिले में 27 आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों की सेवा के दौरान मृत्यु हो चुकी है, जिन्हें शासन द्वारा शहीद देहांत का दर्जा प्रदान किया गया है। इन वीरों का बलिदान समाज की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की अहम भूमिका को दर्शाता है।
पुलिसकर्मी न केवल अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में योगदान देते हैं, बल्कि आपदा, दंगे, चुनाव, त्योहारों और अन्य संवेदनशील अवसरों पर भी अपनी जान जोखिम में डालकर जनसेवा करते हैं। ऐसे वीर जवानों की शहादत को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष रूप से याद किया जाता है। वहीं त्योहारों के दौरान भी आमजन उनके योगदान को नमन करता है। हर वर्ष पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन झिंझरी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को स्मरण करते हैं। शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा है और समाज को सुरक्षित रखने में उनकी भूमिका सदैव अमूल्य रहेगी।

ये भी पढ़ें

सालाना खर्च हो रहे 12 करोड़, फिर भी शुद्धता व लीकेजे सुधारने अबतक नहीं स्काडा सिस्टम, सिर्फ पानी के फ्लो व कुछ टंकियों में भरने का लगा है सिस्टम

ये हो चुके हैं शहीद

आरक्षक विनोद सिंह ठाकुर लखेरा 5 अप्रेल 2000, आर बद्रीप्रसाद पाठक भन्नी ब्योहारी 19 मई 2021 को, प्रआर रामदीन शुक्ला करही सतना 29 जून 2001, आरक्षक सुशील कुमार मिश्रा बंजारी 16 फरवरी 2008, आरक्षक अशोक पांडेय डिहवारा रीवा 7 अगस्त 2009 को, आरक्षक विनय कुमार सिंह चंदिया जिला उमरिया 31 दिसंबर 2008 को, भोला प्रसाद मिश्रा जैतवारा सतना 17 नवंबर 2011, आरक्षक चालक राजेश गौतम सभापुर सतना 26 जुलाई 2012 को, प्रआ अवधेश दुबे निवासी पिपरिया सहलावन उमरिया 15 नवंबर 2012 को, निरीक्षक राजाबाबू सोनी बांदा उप्र 28 अप्रेल 2013, प्रआ श्रवण कुमार गर्ग पिंडरई ढीमरखेड़ा 22 जनवरी 2015 को शहीद हो गए हैं।

इन्हें भी मिला शहीद का दर्जा

इसके अलावा अशोक कुमार सोनी 20 सितंबर 2016 को, उप निरीक्षक नरेश पटेल 6 मई 2021, आरक्षक तखत सिंह 18 अप्रेल 2021, प्रधान आरक्षक महेंद्र यादव 26 अगस्त 2021, सउनि रमेश मेहरा 2 दिसंबर 2020, आरक्षक प्रकाश सिंह 24 अक्टूबर 2020, आरक्षक सूर्यभान मसकोले 17 नवंबर 2020, प्रधान आरक्षक हीरालाल केवट 23 सितंबर 2021, प्रआ हृदयनारायण 4 नवंबर 2021, प्रआ काशीराम यादव 26 नवंबर 2021, प्र रामकिशोर विश्वकर्मा 13 जनवरी 2023, आरक्षक राजीव परतेती 15 अप्रेल 23, प्रआ सत्येंद्र शुक्ला 25 जुलाई 23, प्रआर राजेश शुक्ला 16 नवंबर 23, प्रआ शशिकांत करोसिया 14 दिसंबर 23, प्रआ अविनश सिंह 5 मई 23 की सेवा के दौरान मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें

पत्रिका टॉक शो में डॉक्टरों ने रखी बेबाक राय…: दवाओं की कीमत के साथ जीएसटी में मिले राहत, सुरक्षा जरूरी

Published on:
27 Jan 2026 10:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर