कटनी

गोंडवाना एक्सप्रेस में बैठकर रेल जीएम कर रहे थे निरीक्षण, उसी में उठ रहा था ब्रेक-शू से धुआं, तीन बार ट्रेन रोककर हुई जांच

- पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम अजय विजयवर्गीय गोंडवाना एक्सप्रेस से शनिवार की शाम 4.40 पर मुड़वारा स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्पेशल शैलून में स्थानीय अधिकारियों से मुड़वारा में चल रहे विकास कार्य को लेकर चर्चा की। - 16 जुलाई से ट्रेनों के बढऩे वाले स्टॉपेज के संबंध में भी चर्चा की। इस दौरान जीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कटनी का जुलाई के अंत में या फिर अगस्त के प्रथम सप्ताह में एक्सक्लुसिव निरीक्षण करेंगे, जिसमें सिर्फ कटनी के विकास पर फोकस होगा। यात्री सुविधाओं में विस्तार को लेकर कार्ययोजना बनाई जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2019, 5:25 PM IST
Railways GM did Inspection in katni
Railways GM did Inspection in katni

कटनी. पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम अजय विजयवर्गीय गोंडवाना एक्सप्रेस से शनिवार की शाम 4.40 पर मुड़वारा स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्पेशल शैलून में स्थानीय अधिकारियों से मुड़वारा में चल रहे विकास कार्य को लेकर चर्चा की। 16 जुलाई से ट्रेनों के बढऩे वाले स्टॉपेज के संबंध में भी चर्चा की। इस दौरान जीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कटनी का जुलाई के अंत में या फिर अगस्त के प्रथम सप्ताह में एक्सक्लुसिव निरीक्षण करेंगे, जिसमें सिर्फ कटनी के विकास पर फोकस होगा। यात्री सुविधाओं में विस्तार को लेकर कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस दौरान डीआरएम डॉ. मनोज कुमार, सीनियर डीएसइइ, डीएमइ, डीएन, सीनियर डीइओएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जीएम और डीआरएम के पहुंचने पर कटनी से सीनियर डीएमइ डीजल एसके सिंह, एरिया मैनेजर प्रसंन्न कुमार, सीनियर डीइइ, डीएमइ सीएंडब्ल्यू, एइएन कृष्ण मुरारी, सीसीआइ सत्यवान, स्टेशन प्रबंधक बीपी सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर निदेश सिंह, मुड़वारा आरपीएफ चौकी प्रभारी राहुल रावत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ट्रेन से उठ रहा था धुआं, तीन जगह खड़ी हुई ट्रेन
हैरानी की बात तो यह रही कि जिस ट्रेन में स्वयं जीएम इस्पेक्शन कर रहे थे उस ट्रेन में ही खराबी थी। गोंडवाना एक्सप्रेस में पॉवर के पीछे वाली बोगी में लगातार ब्रेक-शू से धुआं उठ रहा था। ट्रेन के जबलपुर से चलने के बाद ही समस्या शुरू हो गई थी। अधारताल, देवरी और सिहोरा स्टेशन के बाद धुआं उठने पर ट्रेन को रोककर जांच की गई। बताया जा रहा है कि पायलट द्वारा ब्रेकिंग करने पर रिलीजिंग सिस्टम काम नहीं हो रहा था। तीन जगह सेक्शन में दिक्कत आने पर ट्रेन को रोककर देखा गया। लीकेजे व वॉल में कुछ फंसने के कारण एयर फ्लो प्रॉपर न होने पर ब्रेक-शू जाम हो जाते हैं। इसके चलते 25 मिनट देरी से ट्रेन पहुंची। सिहोरा के बाद स्थिति में सुधार था।

लोगों ने सौंपा ज्ञापन
गोंडवाना एक्सप्रेस के मुड़वारा पहुंचने पर अभा वैश्य महापरिषद ने जीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने मांग रखी। दिव्यांग और महिला कोच में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, रिजर्वेशन बोगियों में 72 के स्थान पर 200 से अधिक यात्रियों के सफर पर रोक लगाने, यात्रियों के साथ जहरखुरानी, चोरी पर रोक लगाने, टीसी स्टॉफ, रेल अधिकारी व रेल पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग रखी। इसके अलावा टिकट काउंटर बढ़ाने, तत्काल टिकट में दलाली पर रोक, यात्री बोगियों में पार्सल पर रोक लगाने, कई साल से जमे अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण, उद्घोषणा अमरावती-जबलपुर को कटनी से चलाने, अवैध वेंडिंग पर रोक लगाने सहित मुड़वारा स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार की मांग उठाई।

मुड़वारा स्टेशन में हुआ सेफ्टी ऑडिट
शनिवार को मुड़वारा स्टेशन में जबलपुर से सेफ्टी ऑडिट टीम पहुंची। दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक टीम ने जांच की। इस दौरान स्टेशन परिसर व कार्यालयों में सुरक्षा के नियम और उपायों के संबंध में जांच हुई। मुड़वारा स्टेशन के सिग्नल, कैरिज एंड वैगन विभाग के ऑफिस, पीडब्ल्यूआइ सहित अन्य कार्यालयों की जांच हुई।

Published on: