3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

417 ने दिया इंटरव्यू, 145 का हुआ सिलेक्शन, सुरक्षा अधिकारी बनने गर्ल्स भी आईं आगे

- आजीविका मिशन की पहल अच्छी है। युवाओं के लिए बेहतर अवसर हैं कि रोजगार देने वाली कम्पनी ही हमारे घर आई है। सभी उत्साह के साथ शामिल होकर रोजगार से जुड़ें। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आजीविका मिशन द्वारा रोजगार से जोड़ा गया है। - उक्त बातें अध्यक्ष जिला पंचायत कटनी ममता पटेल ने मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कटनी द्वारा आयोजित विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला विकासखण्ड विजयराघवगढ़ में मुख्य अतिथि की आसंदी से कहीं। - जनपद अध्यक्ष विजयराघवगढ़ गंगाराम चौधरी ने भी अपनी बात रखी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 14 Jul 2019, 5:07 PM IST

Organizing employment fair at Vijayaraghavgarh

Organizing employment fair at Vijayaraghavgarh

कटनी. आजीविका मिशन की पहल अच्छी है। युवाओं के लिए बेहतर अवसर हैं कि रोजगार देने वाली कम्पनी ही हमारे घर आई है। सभी उत्साह के साथ शामिल होकर रोजगार से जुड़ें। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आजीविका मिशन द्वारा रोजगार से जोड़ा गया है। उक्त बातें अध्यक्ष जिला पंचायत कटनी ममता पटेल ने मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कटनी द्वारा आयोजित विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला विकासखण्ड विजयराघवगढ़ में मुख्य अतिथि की आसंदी से कहीं। जनपद अध्यक्ष विजयराघवगढ़ गंगाराम चौधरी ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी जिला प्रबन्धक कौशल उन्नयन एवं रोजगार मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला कटनी राम सुजान द्विवेदी ने बताया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोडऩे आजीविका मिशन द्वारा स्वरोजगार प्रशिक्षण, प्रशिक्षण नियोजन एवं रोजगार मेले के आयोजन तथा अन्य कई कार्यक्रमों के माध्यम से भी ग्रामों में निवासरत् ग्रामीण परिवारो के सर्वागींण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मनोज सिंह चौहान, चित्रेश पाण्डेय, सरवर खान आदि मौजूद रहे।

पांच साल में हुआ लाखों का राशन घोटाला, आठ साल बाद भी पूरी नहीं हुई जांच, विधानसभा में फिर उछला मुद्दा

युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
विकासखण्ड प्रबन्धक विजयराघवगढ़ आइसी त्रिपाठी ने बताया कि जनपद विजयराघवगढ में आयोजित पंजीयन, चयन शिविर में कुल 417 युवाओं का पंजीयन किया गया। जिसमें सुरक्षा अधिकारी के लिए 31, जिसमें 24 पुरूष एवं 7 महिलाएं शमिल, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 58, सुरक्षा जवान के लिए 35 युवाओं का इस तरह से कुल 124 युवाओं का चयन किया गया। इसी आयोजन में भारतीय जीवन बीमा निगम कम्पनी द्वारा 22 युवाओं का चयन किया गया। इस तरह कुल 145 युवाओं का चयन किया गया। एसआइएस अनूपपुर से भर्ती अधिकारी नारायण शर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि चयनित सभी युवाओं का प्रशिक्षण क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र परसवार, अनूपपुर में 24 जुलाई से प्रारम्भ होगा।

इस जिले के सरकारी कार्यालयों में दफन हो गई मोदी सरकार की यह सबसे बड़ी योजना, स्थानीय अधिकारियों की सामने आई बड़ी बेपरवाही

मिशन अधिकारियों ने दी जानकारी
मिशन के रामसुजान द्विवेदी ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला कटनी द्वारा प्रशिक्षण सह नियोजन कार्यक्रम अन्तर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार युवाओं को रोजगार से जोडऩे के उ्द्देश्य से सिक्योरिटी एण्ड इन्टेलीजेन्स सर्विसेस इण्डिया लिमिटेड अनूपपुर के सहयोग से जिले अन्तर्गत सभी विकासखण्डों में सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा जवान एंव सुरक्षा सुपरवाइजर के पदो में भर्ती के लिए पंजीयन एंव चयन शिविरों का आयोजन 8 से 13 जुलाई तक किया गया। शिविर का आयोजन जिला परियोजना प्रबन्धक शबाना बेगम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ प्रभा तेकाम के मार्गदर्शन में किया गया।