कटनी

तेज बारिश से गिरी मकान की कच्ची दीवार, सड़क पर खेल रहे 4 बच्चों की दबकर मौत

मकान की कच्ची दीवार गिरने से सड़क पर खेल रहे चार बच्चों की दबकर मौत।

2 min read
Aug 29, 2020
तेज बारिश से गिरी मकान की कच्ची दीवार, सड़क पर खेल रहे 4 बच्चों की दबकर मौत

कटनी/ मध्य प्रदेश में लगातार जारी बारिश ने पिछले तीन दिनों से अब तक कई इलाकों में हाहाकार के हाता उत्पन्न कर दिये हैं। प्रदेश के सभी नदीं-नाले उफान पर हैं। तो कई इलाके पूरी तरह जल मग्न हो चुके हैं। होशंगाबाद में हालात बेकाबू हैं। सहायता के लिए एयरफोर्स को अलर्ट पर रखा हुआ है। इसके अलावा, तेज बारिश के कारण जगह जगह हो रहे हादसे भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं। ऐसा ही एक हादसा प्रदेश के उमरिया में हुआ, जहां एक दीवार गिरने से उसकी चपेट में आए चार बच्चों ने जान गवा दी।


दीबार गिरी, मौके पर ही बच्चों की मौत

उमरियापान थानान्तर्गत बनेहरा गांव में आंगन की कच्ची दीवार गिरने से चार बच्चों की दबकर मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर का है, जब गांव के पिंकी कोल (8) पिता संतु कोल, ललित कोल (4) पिता संतु कोल, सुहानी कोल (6) पिता मुकेश कोल व अन्नपूर्णा कोल (8) पिता शिवा कोल बनेहरा गांव में जेठू कोल के घर के पास खेल रहे थे। तभी बारिश के बीच जेठू के आंगन की कच्ची दीवार अचानक सड़क पर गिर गई और मौके पर खेल रहे चारो बच्चे दब गए।


पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपे शव

उमरियापान थाना प्रभारी गोविंद सुरैया ने बताया कि बच्चों के शव का पीएम उमरियापान अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार शाम को परिजन ने अंतिम संस्कार किया। इधर, घटना के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम सपना त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर, चारों और बाढ़ ही बाढ़, देखें वीडियो...।

Published on:
29 Aug 2020 07:46 pm
Also Read
View All