कटनी

अपने चहेतों को देने ठेका डॉक्टरों ने किया ये काम…

डॉक्टरों की कमेटी ने नियम ताक पर रखकर चहेते के लिए कर दी सिक्यूरिटी टेंडर की अनुशंसा, कलेक्टर ने दोबारा टेंडर निकालने के दिए निर्देश

2 min read
Dec 31, 2017
Security Guard Tender

कटनी. जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सिक्यूरिटी एजेंसी को टेंडर दिए जाने के दौरान चार डॉक्टरों की कमेटी ने नियमों को ताक पर रखकर एक फर्म को टेंडर दिए जाने की अनुशंसा कर दी। मामला कलेक्टर के पास पहुंचा। तकनीकी अधिकारियों से सलाह के बाद पता चला कि जिस कमीं के आधार पर दूसरे फर्मों का टेंडर स्वीकार नहीं किया गया है, वह कमीं तो उस फर्म में भी है जिसे टेंडर दिया गया है। कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन को कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत देते हुए दोबारा टेंडर निकालने कहा है। कमेटी ने सिक्यूरिटी कंपनी द्वारा कर्मचारियों को बोनस, बीमा और सर्विस चार्ज को आधार बनाकर कम दर वाले फर्म को टेंडर नहीं दिए जाने की अनुशंसा की है। जिला अस्पताल में १४ सिक्यूरिटी गार्ड ड्यूटी पर तैनात रहते हैं।

कमेटी में शामिल रहे ये डॉक्टर:
- डॉ. एसके निगम
- डॉ. एसपी सोनी
- डॉ. राजेंद्र ठाकुर
- डॉ. एएल द्विवेदी

इन फर्मों ने डाला टेंडर:
- मिटास सिक्यूनिटी एंड फायर सर्विसेस प्रा. लि. रायपुर
- एक्स सर्विसमैन सिक्यूरिटी फोर्स जबलपुर
- कामधेनू सिक्यूरिटी सर्विस इंदौर
- एसपीडी सिक्यूरिटी जबलपुर
- इस्काट टोटल सिक्यूरिटी इंदौर
- अजाक्स सिक्यूरिटी सर्विस जबलपुर
- कंडेड गार्ड रायपुर

अस्पताल में बिजली के तार पर गिरा पेड़
कटनी. जिला अस्पताल परिसर में १५० बिस्तरों के लिए नवीन भवन का निर्माण कराया जाना है। जिसको लेकर तैयारी प्रारंभ करते हुए वैक्सीन भंडार के सामने लगे दो दर्जन यूकेलिप्टस के पेड़ हटाने का कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को पेड़ों की कटाई करते समय एक पेड़ टूटकर बगल से गुजरी हाईटेंशन वायर पर गिरा। जिसमें पोल पर लगा चीनी मिट्टी का इंसुलेटर और स्टे वायर टूट गया। करंट फैलने के डर से मौके पर मौजूद मजदूर भागे और विभाग को फोन कर सप्लाई बंद कराई गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सुधार कार्य किया और इस दौरान लगभग एक घंटे तक शहर के अस्पताल से लगे कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई प्रभावित रही।

ये भी पढ़ें

यहां सालभर पुलिस, नगर निगम करती रही ये प्रयोग…
Published on:
31 Dec 2017 10:49 am
Also Read
View All