13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां सालभर पुलिस, नगर निगम करती रही ये प्रयोग…

सालभर में यातायात सुधारने जारी रहा काम, आखिरी माह में फिर बदली गई व्यवस्था, व्यवस्थित नहीं हो पाया यातायात

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Dec 31, 2017

Traffic system

Traffic system

कटनी. शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए पुलिस, नगर निगम साल भर प्रयोग करती रही। कभी वाहनों के रूट बदले गए तो कभी फुटपाथ से व्यापारियों को हटाया गया। उसके बाद भी शहर का यातायात आज तक व्यवस्थित नहीं हो पाया है। साल के आखिरी माह में एक बार फिर से व्यवस्था में बदलाव किया गया है और सुधारने की कवायद जारी है, जिसमें कई तरह के प्रयोग फिर से किए गए हैं।
रूट प्रणाली में नहीं मिल पाई सफलता
ऑटो की अधिक संख्या यातायात में बाधा बनती है। इसके चलते साल की शुरुआत में शहर को आठ भागों में बांटकर ऑटो के रूट निर्धारित करने की व्यवस्था बनाई गई। रूट निर्धारित होने के बाद वाहनों को अलग-अलग रंग दिए गए लेकिन वह भी सफल नहीं हो सका। तीन से चार माह व्यवस्था बंद रहने के बाद वर्तमान एसपी के आते ही एक बार फिर से कवायद प्रारंभ की गई है लेकिन उसमें भी निर्धारित रूट पर ऑटो नहीं चल पा रहे हैं।
कई बार किया वनवे
शहर में सबसे अधिक व्यवस्था कोतवाली तिराहा से लेकर स्टेशन चौराहे के बीच बिगड़ती है। इसको लेकर पूरे मार्ग को वनवे बनाया गया था। कुछ दिन नई योजना लागू होने के बाद उसमें पूरी तरह सफलता न मिलने से ऑटो का प्रवेश फिर शुरू किया और दो माह पूर्व फिर से वनवे लागू किया गया। अब कोतवाली तिराहा से ऑटो का प्रवेश बंद कर कचहरी चौक से होकर सिविल लाइन, वीआईपी रोड की ओर से ऑटो निकाले जा रहे हैं।
पार्किंग का किया निर्धारण
शहर में सेंटर पार्किंग को मजबूत करने के लिए कवायद शुरू की गई है। जिसमेंं पिछले १५ दिन से कोतवाली पुलिस, यातायात व नगर निगम अमला जूझ रहा है। बकायदा लाइनिंग कराई है और उसी के आधार पर पार्किग कराने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा स्टेशन के बाहर कई बार बदली गई ऑटो की व्यवस्था में फिर से बदलाव कर माधवनगर की ओर जाने वाले वाहनों को वीआईपी रोड पर स्टैंड बनाया गया है। एक दिन पूर्व ही सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सुभाष चौक का ऑटो स्टैंड समाप्त करने का प्रस्ताव भी पास हुआ है।