महावीर सेवा समिति द्वारा आज सड़क सुरक्षा अभियान में घंटाघर से बाइक रैली निकाली गई।
कटनी/ मध्य प्रदेश के कटनी में महावीर सेवा समिति द्वारा आज सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शहर के घंटाघर से बाइक रैली निकाली गई। रैली में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
शामिल हुआ पुलिस महकमा
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला, कोतवाली थाना प्रभारी विजय विश्कर्मा, यातायात प्रभारी विनोद दुबे सहित अन्य जन रैली में शामिल हुए।
समिति ने बांटे रैली में हेलमेट
रैली शुरु होने से पहले समिति द्वारा रैली में शामिल होने वाले लोगो को हेलमेट भी बांटे गए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मयंक जैन, श्रेयांश जैन, दीपक जैन, भीम जैन, अनिल त्रिपाठी, गोपाल शर्मा, रतन चंद जैन, दीप्ति जैन आदि मौजूद रहीं।