कटनी

MP में बेखौफ रेत माफिया : तेज बहाव के बीच नदी में पोकलेन उतारकर कर रहे रेत खनन

कटनी में रेत माफियाओं को न तो सरकारी नियमों की परवाह है और न ही नदी की सेहत का ख्याल है। रेत माफिया ने भरी बरसात में नदी में उतार दी पोकलेन मशीनें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2021, 4:54 PM IST
News
MP में बेखौफ रेत माफिया : तेज बहाव के बीच नदी में पोकलेन उतारकर कर रहे रेत खनन

कटनी. मध्य प्रदेश में रेत खनन पर लगे प्रतिबंध के बावजूद बेखौफ रेत माफियाओं की हैरान कर देने वाली तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा तस्वीरें कटनी जिले से गुजरने वाली महानदी के सांघी घाट से सामने आई हैं, जहां रेत माफिया पोकलेन मशीन लगाकर नदी के तेज बहाव के बीच भरी बरसात में धड़ल्ले से रेत खनन कर रहे हैं।

महानदी पर स्थित इस घाट में रेत माफिया ने सरकारी नियमों की परवाह की ना ही नदी के सेहत का ख्याल रख रहे हैं। मनमानी ऐसी कि, भरी बरसात के बीच रेत खनन के लिए एक साथ दो पोकलेन मशीनें घाट पर उतार दी और मनमाना खनन कर रेत सप्लाई की जा रही है।


कलेक्टर के आदेश का उड़ा मखौल

खास बात ये है कि, ये स्थिति तब है, जब कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बारिश के मौसम में नदियों का इकोसिस्टम बरकरार रखने के लिए रेत खनन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। प्रतिबंध के बाद भी मनमाने खनन को लेकर समीपी गांव के रहवासी बताते हैं कि, रेत माफिया को सरकार और प्रशासन का भय ही नहीं है। रेत खनन में खुलेआम मनमानी के बाद समय पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इस बारे में खनिज और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Published on: