कटनी

SP की पेंटिंग देखते रह गए लोग, स्टूडेंट्स ने भी एग्जीविशन में दिया हुनर से गजब का संदेश

- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर के श्री गोविन्द देवजी मंदिर में मोक्ष पेंटिग एवं आर्ट एग्जीविशन का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के सभी आयु वर्ग के कलाकारों ने भाग लेकर अपनी कला का जौहर नगर की जनता के सामने प्रस्तुत किया। - नगर के लोगों ने कला को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन की खासी सराहना की। पेंटिंग में विद्यार्थियों ने एक बढ़कर संदेश दिए। सबसे ज्यादा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता वाली पेंटिंग की सराहना हुई। - सबसे खास बात यह रही कि कटनी के पुलिस कप्तान ललित शाक्यवार इस आयोजन में एक कलाकार के रूप में सम्मिलित हुए।
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2019, 11:45 AM IST
Students explained importance of environment through painting
Students explained importance of environment through painting

कटनी. श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर के श्री गोविन्द देवजी मंदिर Govinddev Temple Katni में मोक्ष पेंटिग एवं आर्ट एग्जीविशन का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के सभी आयु वर्ग के कलाकारों ने भाग लेकर अपनी कला का जौहर नगर Painting की जनता के सामने प्रस्तुत किया। नगर के लोगों ने कला को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन की खासी सराहना की। पेंटिंग में विद्यार्थियों ने एक बढ़कर संदेश दिए। सबसे ज्यादा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता वाली पेंटिंग की सराहना हुई। सबसे खास बात यह रही कि कटनी के पुलिस कप्तान ललित शाक्यवार इस आयोजन में एक कलाकार के रूप में सम्मिलित हुए। उनके द्वारा बनाई गई पेंटिग को भी एग्जीविशन में प्रस्तुत किया गया। एसपी ऐसा करके नगर के कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना कीञ एपनी चित्रकला में खासी रूचि रखते हैं। एग्जीविशन में एसपी की पेंटिग देख नगर के लोगों ने भी प्रशंसा की।

महापौर ने किया विजिट
एग्जीविशन में महापौर शशांक श्रीवास्तव भी शामिल हुए। उन्होंने इस पहल को खास बताया। महापौर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न सिर्फ प्रतिभाएं आगे आती हैं बल्कि उनको जब एक मंच मिलता तो अपनी कला का जौहर दिखाकर आगे बढऩे के लिए प्रेरित होते हैं। मंदिर में यह आयोजन निश्चित तौर पर बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए नेक पहल है। आयोजक प्रतीक शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में नगर के हर आयु वर्ग के कलाकारों ने भाग लिया। गरिमा बजाज, आभा अग्रवाल, राजीव गुप्ता, शिवानी नगरिया, प्रिंसी गुप्ता, साक्षी जैन, प्रिया जैन, इषिका कोलते, छबि गुप्ता, उर्जा, पूजा जेठानी, षरद धुर्वे, दीपिका बर्मन, ऋषिता बजाज, दिव्यांशु चौधरी, प्रियंका बलेचा, श्रेष्ठा खरे, अदिति खरे, मनीषा कुमारी, प्रबल अग्रवाल, तेजस अग्रवाल ने भाग लिया।

यह रहा उद्देश्य
प्रतीक शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में लोगों की कलां के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया है। शहर में बहुत से उर्जावान कलाकार हैं, जिनको अपनी कलां को प्रस्तुत करने का मौका नहीं मिलता। विशेष रूप से इस आयोजन का उद्देश्य उन्हीं को बढ़ावा देना था। दिव्यांशु चौधरी, मोहित केशरवानी, भरत तिवारी, विक्की सिंह, की आयोजन में विशेष भूमिका रही।

Published on: