
Dadhikando Festival celebrated in Katni
कटनी. बालो कृष्ण कन्हैया लाल की जय, Dadhikando Mahotsav आला रे गोविंदा आला रे, मटकी संभाल बृजवाला रे, नंद घर आनंद भयो जैय कन्हैयालाल की, एक से बढ़कर गगनभेदी जयघोष, भगवान की एक झलक पाने आतुर लोग, मटकी फोडऩे के लिए मची गोविंदाओं की होड़ यह नजारा था रविवार को शहर का। अवसर था श्री बधाई उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित 65वां दधिकांदों महोत्सव का। Shri Krishna Janmashtami शहर में धूमधाम से दधिकांदो महोत्सव की शोभायात्रा निकाली गई। ्रलक्ष्मीनारायण मंदिर से पूजन और महाआरती के बाद दंधिकांदों महोत्सव का जुलूस शुरू हुआ। यहां पर मटकी भी फोड़ी गई। शोभायात्रा शुरू होकर शेर चौक, झंडाबाजार, घंटाघर, गर्ग चौराहा, हीरागंज, मेनरोड हनुमान मंदिर, सुभाष चौक से मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में विधायक संजय पाठक, महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व महापौर विजेन्द्र मिश्र, विधायक संदीप जायसवाल, पीताम्बर टोपनानी, नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला, गिरिराज किशोर पोद्दार, शिल्पी सोनी, पार्षद सुभद्रा सोनी, भगवान दास माहेश्वरी, मृदुल द्विवेदी, दीपक सोनी टण्डन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। झंडा बाजार में चौरसिया पान वालों की ओर से मटकी लगाई गई, जिसका इनाम 21 सौ रुपये दिया गया। इसके अलावा अन्य गोविंदाओं को भी सम्मानित किया गया।
मथुरा के कलाकारों ने बांधा समां
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा में जीवंत झाकियां, मंडलियों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। मथुरा के कलाकारों की प्रस्तुति खास रही। इस अलावा बजरंग बाल रामायण समाज ने भजनों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांधा। राधाकृष्ण जी की पालकी को संभालने लोग आतुर दिखे। वहीं जबलपुर से गोविंदा मटकी फोडऩे के लिए पहुंचे। युवाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ मटकी फोड़ी। जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया। महोत्सव के देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
इनकी रही भूमिका
आयोजन के संयोजक प्रेमप्रकाश दीक्षित, संजीव चौदहा, अनिल खर्द, अध्यक्ष अभिषेक पुरवार, पंकज त्रिसोलिया, मयूर खंडेलवाल, संजय चौदहा, अशोक नगरिया, अतुल बिलैया, मनोज द्विवेदी, अनुराग सरावगी, मयंक सोनी, अभिषेक बर्मन, राहुल सुहाने, संतोष पांडेय, सुयश खंडेलवाल, सतीश मोर, रूपेश पहारिया, रविंद्र चौदहा, सुधीर सोनी सहित समिति सदस्यों की भूमिका रही।
Published on:
26 Aug 2019, 11:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.