-इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम शामिल-कटनी का नाम रोशन
कटनी। तेज बुद्धि वाला कौटिल्य पंडित नाम का बच्चा तो आपको याद ही होगा। जी हां, वही बच्चा जिसकी जुबां पर हल सवाल का जवाब होता था उसे देखकर एक ही सवाल दिमाग में आता था कि क्या ऐसा कोई दूसरा बच्चा हो सकता है। जी हां बिल्कुल ऐसा हो सकता है वो भी छोटी सी उम्र में।
इन सब चीजों की है जानकारी
शहर में विवान ने इतनी कम उम्र में 40 से भी अधिक देशों के राष्ट्रीय ध्वज को पहचान कर, भारत देश के 27 राज्यों की राजधानी, 35 सब्जियों के नाम, 24 वाहन, 18 पालतू और 7 जंगली जानवरों, 14 रंग, 10 राष्ट्रीय चिन्ह, 10 फूल, 9 डॉयफ्रूट्स, 12 ज्यामितीय आकार, 8 ग्रहों की जानकारी,1 से 20 तक की गिनती, 8 सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के उत्तर और 12 खेलों की जानकारी देकर यह कीर्तिमान स्थापित किया है।
2 साल की उम्र में कायम की मिशाल
शहर के रोशन नगर निवासी विपिन गुप्ता व चांदनी गुप्ता के 2 वर्षीय पुत्र विवान गुप्ता ने कटनी का नाम रोशन करते हुए इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम शामिल किया है। विवान गुप्ता ने सिर्फ 2 वर्ष 4 माह की उम्र में ये सब कुछ कर दिखाया है। उनके पिता विपिन गुप्ता भोपाल की फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है और मां चांदनी गुप्ता एम.फार्मा कर चुकी है। आजकल के बच्चों में ऐसी विलक्षण प्रतिभा होने का श्रेय उनके माता पिता को जाता है।